छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़बेमेतराबेमेतरा नवनिर्वाचित विधायक दीपेश साहू

सेवा सहकारी समितियों के नवनियुक्त अध्यक्षों ने विधायक दीपेश साहू से की सौजन्य मुलाकात, मिला किसानों के हित में कार्य करने का संदेश

विधायक ने नवनियुक्त अध्यक्षों को दी बधाई, कहा – किसानों की समृद्धि और सहकारिता का सशक्तिकरण हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

 

The narad news 24,,,,बेमेतरा,,,। सेवा सहकारी समिति मर्यादित बसनी, कुम्ही (खर्रा) एवं सरदा के नवनियुक्त अध्यक्षों ने आज बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू के निवास कार्यालय पहुंचकर जनप्रतिनिधियों एवं किसान साथियों के साथ सौजन्य मुलाकात की तथा नई जिम्मेदारी के लिए आभार व्यक्त किया।

इस दौरान सेवा सहकारी समिति मर्यादित बसनी के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री देवेंद्र साहू, कुम्ही (खर्रा) के अध्यक्ष श्री मोतीलाल वर्मा एवं सरदा के अध्यक्ष श्री नारद यादव का विधायक श्री दीपेश साहू ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

इस अवसर पर विधायक दीपेश साहू ने अपने संबोधन में कहा कि सहकारिता व्यवस्था ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव है। सेवा सहकारी समितियां किसानों और शासन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करती हैं। इन समितियों की जिम्मेदारी केवल प्रशासनिक कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि किसानों की समस्याओं को समझना, उनकी जरूरतों के अनुरूप सुविधाएंi उपलब्ध कराना और उन्हें शासन की किसान हितैषी योजनाओं का लाभ दिलाना भी है।

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार किसानों के सम्मान, आर्थिक समृद्धि और कृषि क्षेत्र के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। हमारी सरकार ने किसानों से किए गए वादों को पूरा करते हुए धान खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से करने और प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों को आर्थिक संबल प्रदान किया जा रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, कृषि ऋण एवं अन्य किसान कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से अन्नदाताओं को सशक्त बनाने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

 

विधायक श्री साहू ने नवनियुक्त अध्यक्षों से अपेक्षा व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने कार्यकाल में किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनें, समिति में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखें, खाद-बीज एवं कृषि संबंधी सुविधाओं की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें तथा प्रत्येक पात्र किसान तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। समिति का संचालन पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और सेवा भावना के साथ हो, ताकि किसानों का विश्वास सहकारिता व्यवस्था में और मजबूत हो सके।

 

उन्होंने आगे कहा कि अध्यक्ष पद केवल एक पद नहीं, बल्कि किसानों की सेवा और उनके विश्वास को निभाने का महत्वपूर्ण दायित्व है। मुझे विश्वास है कि तीनों नवनियुक्त अध्यक्ष अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए समितियों को विकास एवं किसानों के कल्याण का मजबूत केंद्र बनाएंगे।

 

इस अवसर पर रायपुर संभाग प्रभारी श्री राजेंद्र शर्मा, श्री युगल देवांगन, छोटू राम साहू पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बेमेतरा भागीरथी साहू महामंत्री ग्रामीण मंडल बेमेतरा

जितेन्द्र यदु प्रीति यदु सचिन ठाकुर शक्ति केंद्र प्रभारी

सोनू साहू, नलेश साहू,अविरल साहू, धनीराम साहू, अश्वनी साहू, संजू साहू,विकास ठाकुर

कोमल साहू, ज्ञानेन्द्र साहू, भरत साहू, ओमप्रकाश साहू, प्रमोद साहू ,संजय साहू शिवनाथ निषाद, नलेश साहू, सोनू साहू, सुरीत साहू, भारी रथी साहू, प्रनीश रजक, लालू साहू, भिकू साहू, पंकज साहू, चतुर साहू, गणेश साहू, उदयराम साहू, हरिचंद कोसले, विमल साहू, पखन साहू, सरपंच श्रीमती सीमा शिवार देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं किसान साथी उपस्थित रहे।

 

विधायक श्री दीपेश साहू ने सभी नवनियुक्त अध्यक्षों के सफल, जनहितकारी एवं उपलब्धिपूर्ण कार्यकाल की मंगलकामना करते हुए कहा कि किसानों की खुशहाली और क्षेत्र का विकास ही हमारी प्राथमिकता है।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button