RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर

23 नवंबर को भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में होंगे शामिल

 

The narad news 24,,,,रायपुर,,,,,। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी अपने दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर आ रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी 22 नवंबर को रात्रि 9 बजे राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे। विमानतल में प्रेस ब्रीफिंग करेंगे। प्रदेश युवा मोर्चा द्वारा स्वामी विवेकानंद विमानतल में भव्य स्वागत के पश्चात बाइक रैली निकाली जाएगी। इस दौरान जैनम मानस भवन, पीटीएस चौक, टेमरी चौक, फुंडहर चौक, मॉल श्री विहार चौक, राम मंदिर में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। रात्रि विश्राम बेबीलॉन इंटरनेशनल, रायपुर में करेंगे।

युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी 23 नवंबर को प्रातः 7:30 बजे साइंस कॉलेज, रायपुर में खेल गतिविधि एवं खिलाड़ियों से संवाद करेंगे। प्रात 8:30 अग्रसेन भवन में युवती संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही प्रातः 11 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 02 बजे रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय, रायपुर में आयोजित युवा जोहार (युवा संवाद) कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 04 बजे प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के प्रभावशाली युवाओं के साथ विशेष संवाद करेंगे, जिसमें विधि, तकनीकी, चिकित्सा, सोशल मीडिया, खेल, कृषि के युवा उद्यमी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा प्रतिनिधि सहित अन्य क्षेत्रों के युवा सम्मिलित होंगे।

 

भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जोशी शाम 05 बजे छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवाओं के साथ नक्सल मुक्त बस्तर के विषय पर विशेष चर्चा करेंगे। शाम 06 बजे कार्यकर्ता गृह संपर्क के अंतर्गत भाठागांव, रायपुर स्थित मोहित सोनी जी के निवास जाकर उनसे भेंट करेंगे। कार्यक्रम पश्चात डॉ. जोशी रात्रि 08 बजे दिल्ली प्रस्थान करेंगे।

 

…………………….

 

*युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक 22 एवं 23 नवंबर को*

 

*रायपुर।* भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक 22 एवं 23 नवंबर को भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आहूत की गई है। युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी, प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। बैठक में संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों एवं कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा होगी।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button