RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

भाजपा का सवाल : क्या कांग्रेस आलाकमान यादव को प्रदेश अध्यक्ष बना रहा है या बघेल के दबाव में सूची से नाम काटा गया

प्रदेश प्रवक्ता डॉ. किरण बघेल ने कांग्रेस की आंतरिक स्थिति पर सवाल उठाए

 

The narad news 24,,,,रायपुर,,,,। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. किरण बघेल ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा हाल ही में जारी की गई राष्ट्रीय सचिवों की सूची से छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव का नाम न होने को लेकर कांग्रेस की आंतरिक स्थिति पर सवाल उठाए हैं। डॉ. (श्रीमती) बघेल शनिवार को यहाँ एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा कर रही थीं।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती बघेल ने कहा कि हाल ही में जारी की गई एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिवों की सूची से देवेंद्र यादव जैसे महत्वपूर्ण नेता का नाम गायब है। इस घटनाक्रम पर दो मुख्य सम्भावनाएँ जताते हुए श्रीमती बघेल ने कांग्रेस नेतृत्व से सवाल पूछा और कहा कि या तो कांग्रेस आलाकमान और राहुल गांधी देवेंद्र यादव को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त करने की तैयारी कर रहे हैं, या फिर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दबाव में उनका नाम सूची से काटा गया है।

 

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती बघेल ने कहा कि सूची जारी होने के बाद बघेल के ओएसडी द्वारा सोशल मीडिया पर “बाप तो बाप होता है” जैसा पोस्ट किया जाना इस बात की ओर इशारा करता है कि बघेल और यादव के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। यह पूरा घटनाक्रम कांग्रेस के भीतर चल रही गुटबाजी को दर्शाता है और “ऑल इज नॉट वेल बिटवीन भूपेश बघेल एण्ड देवेन्द्र यादव”।

————————-

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button