RIAPURक्राइमछत्तीसगढ़देश

मणिपुर में जुलाई से लापता दो स्टूडेंट्स की हत्या:सरकार बोली- CBI जांच कर रही है

THE NARAD NEWS24……………………..मणिपुर में जुलाई से लापता दो स्टूडेंट्स की हत्या कर दी गई है। इन दोनों के शवों की फोटो सामने आई है। इसमें दोनों छात्रों की बॉडी जमीन पर गिरी हुई नजर आ रही है। जिसमें लड़के का सिर कटा हुआ है। हालांकि, दोनों छात्रों के शव अभी तक नहीं मिले हैं। जुलाई में दोनों छात्र एक दुकान में लगे CCTV कैमरा में दिखाई दिए थे, लेकिन उसके बाद से उनका पता नहीं चल सका।

मुख्यमंत्री ऑफिस के सूत्रों ने बताया, जो भी दोषी हैं, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच CBI कर रही है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि मामले में संयम बरतें और जांच एजेंसियों को अपना काम करने दें।

पहली तस्वीर- इसमें दो छात्र 17 साल की हिजाम लिनथोइंगंबी और 20 साल का फिजाम हेमजीत बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में छात्रा एक सफेद टी-शर्ट में है, जबकि हेमजीत चेक शर्ट में है और बैकपैक पकड़े हुए है। उनके पीछे दो बंदूकधारी आदमी साफ नजर आ रहे हैं।

दूसरी तस्वीर- इस तस्वीर में झाड़ियों के बीच दोनों छात्रों के शव पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि यह तस्वीर मणिपुर के किस इलाके की है। पुलिस और जांच एजेंसी शव ढूंढने की कोशिश कर रही है।

मणिपुर सरकार ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की
राज्य सरकार ने कहा कि यह मामला सामने आने के बाद तुरंत CBI को सौंप दिया गया है। इस घटना के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। सुरक्षा बलों ने अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान भी शुरू कर दिया है। साथ ही सरकार ने जनता से शांति बनाए रखने और जांचकर्ताओं को अपना काम करने देने की अपील की है।

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker