RIAPURRIAPUR BREKING NEWSकरणी सेना अध्यक्ष तोमर सिंगछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धार्मिकरायपुर दक्षिणरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

माँ खारुन नदी में बृहद सफाई अभियान प्रारंभ — अब हर रविवार को चलेगा निरंतर स्वच्छता अभियान,,समिति के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सिंह तोमर ने बताया

माँ खारुन गंगा महाआरती महादेव घाट जन समिति

 

 

The Narad News 24,,,,, रायपुर  में दिनांक 18 मई, रविवार को माँ खारुन गंगा महाआरती परिवार एवं ग्रीन आर्मी, नो टियर फाउंडेशन, तथा पर्यावरण प्रेमी संगठन एवं पर्यावरण प्रेमियों के सौजन्य से महादेव घाट, रायपुर में माँ खारुन नदी की स्वच्छता हेतु बृहद सफाई अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर नदी तट पर फैले प्लास्टिक, कचरे एवं अन्य प्रदूषक तत्वों को साफ किया गया।

माँ खारुन गंगा आरती महादेव घाट समिति के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि अब यह निर्णय लिया गया है कि प्रत्येक रविवार को नियमित रूप से सफाई अभियान चलाया जाएगा, ताकि न केवल खारुन नदी को स्वच्छ रखा जा सके बल्कि पर्यावरण संरक्षण का भी व्यापक संदेश समाज तक पहुँचाया जा सके।

 

उन्होंने यह भी कहा कि समिति का संकल्प केवल खारुन नदी तक सीमित नहीं है, बल्कि विश्व की समस्त नदियों को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने का संकल्प लिया गया है। यह पहल आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरक कदम है।

इस अभियान में विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक, एवं युवा स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वच्छता की इस पवित्र पहल में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।

 

समिति की ओर से आम नागरिकों से अपील की गई कि वे हर रविवार को इस अभियान में भाग लें और स्वस्थ, स्वच्छ एवं हरित रायपुर के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दें।

माँ खारुन गंगा महाआरती महादेव घाट जन समिति

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button