EDUCATIONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSखाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेलछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीमहासमुंदरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल के हाथों 21 हजार से अधिक हितग्राहियों को मिला पीएम आवास की स्वीकृति पत्र

More than 21 thousand beneficiaries received approval letters for PM Awas from Food Minister Dayal Das Baghel.

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर । खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल  महासमुंद जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल आज पटेवा में आयोजित जिला स्तरीय प्रधानमंत्री आवास मेला कार्यक्रम में शािमल हुए। मंत्री श्री बघेल ने मेले में जिले के 21 हजार से अधिक हितग्राहियों को पीएम आवास स्वीकृति पत्र प्रदान की। साथ ही नए स्वीकृत आवासों का प्रतीकात्मक भूमिपूजन किया तथा आवास पूर्ण हो चुके हितग्राहियों का गृह प्रवेश के लिए चाबी सौंपा कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

मंत्री श्री बघेल ने कहा कि गरीबों के पक्के मकान का सपना को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय पूरा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री बनते ही श्री साय ने प्रदेश के 18 लाख परिवारों के लिए पक्के मकान की स्वीकृति प्रदान की। इस कदम से राज्य के हजारों आवासहीन परिवारों को स्थायी घर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की यह पहल गरीबों की बेहतरी के लिए महत्वपूर्ण है, और इसका लाभ जरूरतमंद परिवारों को सीधे मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गांव, गरीब और किसानों के विकास के लिए लगातार काम कर रही है।

मंत्री श्री बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार में महिलाओं को परिवार और समाज में एक अलग पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाओं को महतारी वंदन योजना की राशि प्रतिमाह एक हजार रुपए उनके खाते में हस्तांतरित की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने अपनी संकल्प को पूरा करते हुए किसानों के दो वर्ष का बकाया धान बोनस राशि प्रदान किया और प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रूपए की दर से खरीदी करने का काम किया।

खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने प्रधानमंत्री आवास योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरपंच पटेवा श्रीमती जमुना सिन्हा सहित सचिवों व रोजगार सहायकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया।

 

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, सनम जांगड़े, पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह एवं जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button