नैतिकता हीं स्वतंत्रता का अधिकार हैँ राष्ट्रीय व्यपी अभियान
morality is the right to freedom national campaign

The Narad News 24,,,,, रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य में ‘अखलाकी मु हा सिन आज़ादी के ज़ामिन’ अभियान का जोरदार स्वागत हुआ। इस अभियान का लॉन्चिंग प्रोग्राम 28 अगस्त, रविवार को हुआ । यह अभियान जमाअत ईसलामि -ए-हिंद की महिला शाखा द्वारा सितंबर माह में चलाया जा रहा है।
इस अभियान का उद्देश्य समाज में गिरते नैतिक मूल्यों और महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना है। जमात इस्लामी –हिंद ने हमेशा से महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा के लिए काम किया है।
अभियान के लॉन्चिंग समारोह में राष्ट्रीय सचिव रज़ीउल -इस्लाम साहब ने मानवाधिकारों के उल्लंघन और स्वतंत्रता के नाम पर होने वाली तबाही पर जोर दिया। उन्होंने इस्लामी नैतिकता और मूलभूत अधिकारों के महत्व पर बल दिया।
इस मौके पर छत्तीसगढ़ के निदेशक रज़वान रहीम साहब ने युवाओं और किशोरों के नैतिक पतन के खतरों की ओर ध्यान दिलाया। उन्होंने अभियान को सफल बनाने के लिए राज्य के सभी शाखाओं के जिम्मेदारों को सक्रिय और प्रबंधन में तैयार रहने का निर्देश दिया।
मुशावरती की सदस्य फाखरा तबस्सुम साहिबा ने ‘भारतीय समाज में ध्यान देने योग्य बिंदु’ पर चर्चा करते हुए अलग-अलग धर्मों के बीच संवाद के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रेम और सद्भावना के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता पर बल दिया।
नाज़िमा हलका सुल्ताना परवीन साहिबा ने अभियान की आवश्यकता और उपयोगिता पर चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन सीआईओ की ज़ोनल सचिव जवेरिया बानो साहिबा ने किया। राज्य अभियान संयोजक नुज़हत आबिदा ने अभियान की रूपरेखा और गतिविधियों के बारे में बताया।