RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़रायपुर ग्रामीणरायपुर ग्रामीण विधायकरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

विधायक मोतीलाल साहू ने मंगलभवन में किया फिजियोंथैरेपी सेंटर का उद्घाटन

MLA Motilal Sahu inaugurated the Physiotherapy Center in Mangal Bhavan

 

The Narad News 24,,,,रायपुर । रायपुर जिले के ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू द्वारा मेकाहारा हॉस्पिटल समीप स्थित मंगल भवन में विधायक मोतीलाल साहू ने फीताकाटकर फिजियोथेरेपी सेंटर का उद्घाटन किया। इस सेंटर में आधुनिक चिकित्सा के सभी संसाधन मरीजों के लिए सरल, सुलभ और सहजता से उपलब्ध कराने वाली सर्वसुविधायुक्त सेंटर है। इस दौरान विधायक मोतीलाल साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चिकित्सा क्षेत्र को नई सौगातें मिल रही है, इसी क्रम में मंगलभवन स्थित फिजियोथैरेपी सेंटर सभी मरीजों के लिए मेडिकल सुविधा के लिए कारगर साबित होगी। कार्यक्रम के तहत विधायक मोतीलाल साहू ने सेंटर का निरीक्षण किया इस दौरान सेंटर में उपलब्ध आधुनिक चिकित्सकीय मशीन के बारे में उन्हें समाजसेवी सीताराम अग्रवाल ने बताए, विधायक श्री साहू ने विशेषज्ञ डॉक्टर्स एवं सेवारत नर्स व कर्मचारियों की प्रशंसा कर सभी को साधूवाद दिया एवं नए सेंटर के उद्घाटन पर शुभकामनाएं दी।

केंद्र के संस्थापक समाजसेवी सीताराम अग्रवाल ने बताया कि काफी वर्षों से मंगल भवन मरीज के परिजनों के लिये संचालित है और उनकी मांग थी की मेेंंकाहारा और डीकेएस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में लंबी कतारे लगी रहती हैं जिसके कारण असुविधा का सामना करना पड़ता है इसलिए हमने निशुल्क सेवा प्रदान करने की सोची ताकि नस और हड्डी से संबंधित मरीज का इलाज यहां पर सुगमता से हो सके और यह सेंटर मंगल भवन में ही हमने रखा है अत्याधुनिक मशीनों को यहां पर लगाया गया है चार विशेषज्ञ यहां पर रहेंगे जो मरीजों की देखभाल करेंगे और उपचार देंगे।

कार्यक्रम में चतुर्भुज अग्रवाल चेयरमैन, सुरेश अग्रवाल सचिव, सदाराम अग्रवाल, विजय अग्रवाल (अग्रवाल सभा अध्यक्ष,) ईश्वर अग्रवाल, बि.एल जेन, पी.एल ङागा,श्याम अग्रवाल, विजय अग्रवाल,गोपाल अग्रवाल, गोपाल सुलतानी, विनोद अग्रवाल आदी ट्रस्टीगण। श्याम गोयल,रमेश सावङीया,विजय अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, प्रथम अग्रवाल एवं समाज के अनेक समाज सेवी उपस्थित होकर समारोह को गरिमा प्रदान किए। मंगल भवन के कर्मचारिगण को प्रेस्टीज प्रेशर कुकर एवं नगद राशि विधायक के हांथो प्रदान किया गया।

सेवा के एक सर्वोच्च प्रकल्प की शुभारंभ हुआ।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button