आरंग विधायकआरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेबउप मुख्यमंत्री अरुण सावउप-मुख्यमंत्री विजय शर्माछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धार्मिकमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षासतनामी समाजसतनामी समाज धर्म गुरु बाल दास साहेबस्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

भंडारपुरी में परंपरागत प्रतिवर्ष होने वाले गुरु दर्शन संत समागम मेला का आयोजन कल विधायक गुरु खुशवंत साहेब 

गुरुदर्शन एवं संत समागम भंडारपुरी धाम मेला कल 

 

 

The Narad News 24,,,,,आरंग (भंडारपुरी)- प्रतिवर्ष क्वांर शुक्ल पक्ष एकादशी में राजागुरु धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब के सानिध्य तथा अखिल भारतीय सतनाम सेना, सतनाम आध्यात्मिक शक्ति व सतनामी समाज द्वारा होने वाले एक दिवसीय गुरुदर्शन संत समागम मेला भंडारपुरी धाम में आयोजित होता है।

सतनाम समाज की प्रवर्तक प्रातः स्मरणीय परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी के कर्मस्थली भंडारपुरी में प्रतिवर्ष अनुसार भव्य मेला का आयोजन होना है जिसमें राजा गुरु धर्मगुरु गुरु बालक दास साहेब जी (गुरु गद्दी नसीम भंडारपुरी धाम) व संत समाज का आशीर्वाद समस्त मानव समाज को प्राप्त होगा

भंडारपुरी धाम सतनामी समाज के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक है तथा समाज का इस धाम पर आस्था को लेकर गहरा संबंध है। गुरुदर्शन व संत समागम मेला के अवसर पर सतनामी समाज के श्रद्घालुगण हजारों की संख्या में यहां उपस्थित रहते हैं जिन्हें घोड़ा बग्घी व हाथी में सवार राजसी वेशभूषा में धर्मगुरुओं का गुरुदर्शन का लाभ प्राप्त होता है तथा अखाड़ा दल, पंथी पार्टी, सतनाम सेना गुरु सिपाही, राजमहंतों, महंत व समाज प्रमुखों द्वारा जगह-जगह धर्मगुरुओं का भव्य स्वागत किया जाता है। संध्याकाल के समय धर्मगुरुओं का धर्ममंच से आशीर्वाद के साथ-साथ समाज को आदेश, निर्देश व मार्गदर्शन दिया जाता है, जिससे समाज बाबा गुरु घासीदास के बताए हुए सत्य के मार्ग में चल कर अपने परिवार, समाज और देश की सेवा कर सके।

गुरु दर्शन व संत समागम भंडारपुरी धाम मेला में मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल‌  पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह भी होंगे शामिल व विशिष्ट अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा व अरुण साव  शामिल होंगे।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button