छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंबधाई शुभकामनाएंबेमेतराबेमेतरा नवनिर्वाचित विधायक दीपेश साहूरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

विधायक दीपेश साहू ने की गौरा-गौरी की पूजा,  प्रदेशवासियों एवं क्षेत्रवासियो की सुख समृद्धि की कामना 

MLA Deepesh Sahu worshiped Gaura-Gauri, Wish for happiness and prosperity of the people of the state and region

 

 

The Narad News 24,,,,,बेमेतरा :- दिपों की महापर्व दीपावली की सुअवसर पर नगर के विभिन्न वार्डो मे पहुंचकर गौरा गौरी की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों क्षेत्रवासियो के सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर विधायक दीपेश साहू परंपरा अनुसार सोंटे से प्रहार लिया । लोक मान्यता है कि गौरा गौरी पूजा के मौके पर सोंटे से प्रहार से अनिष्ट टलते हैं और खुशहाली आती है। इस दौरान विधायक साहू समस्त नगर एवं क्षेत्रवासियो कॉ दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि दीप पर्व आप लोगों के जीवन को इसी तरह जगमग करता रहे। साहू ने कहा कि हर बार आप लोगों के बीच आकर मुझे बहुत खुशी महसूस होती है और दिवाली का आनंद आप लोगों के साथ साझा कर मन हर्षित हो जाता है। इस मौके पर गौरा गौरी की पूजा के साथ नगर भ्रमण भी किया। साथ ही शहरवासियों से भी मिले। सभी ने उनका गर्मजोशी से आत्मीय स्वागत किया। गड़वा बाजा की सुमधुर ध्वनि के साथ अभूतपूर्व दृश्य बेमेतरा नगर में दिखा। लोकपर्व के अपूर्व उत्साह में पूरा शहर विधायक के साथ सरोबार दिखा। सारा शहर गलियों में उमड़ आया। उत्साह से भरे चेहरे, नृत्य करते लोग। दीपावली का लोक जीवन का अपूर्व आनंद, जिसने भी यह दृश्य देखा अभिभूत हो गया।इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू देवांगन, शहर मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा धर्मेंद्र साहू, डॉ नरेश साहू, दीनानाथ साहू, गौरव साहू सहित नगरवासी उपस्थित रहे l

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker