छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंबधाई शुभकामनाएंबेमेतराबेमेतरा नवनिर्वाचित विधायक दीपेश साहूरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य जगराता कार्यक्रम हेतु विधायक दीपेश साहू को आमंत्रित किया गया

MLA Dipesh Sahu was invited for the grand Jagrata program on Hanuman Janmotsav

 

The Narad News 24,,,,,बेमेतरा। माँ भद्रकाली की पावन धरा पर हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर 12 व 13 अप्रैल को विशेष धार्मिक आयोजन आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर श्री राम भक्त समिति के तत्वावधान में भव्य जगराता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसकी तैयारियाँ जोरों पर हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत 12 अप्रैल को राम मंदिर प्रांगण में विशेष भंडारे के साथ होगी। इसके पश्चात 13 अप्रैल रविवार को रात्रि 7:30 बजे से कृषि उपज मंडी, बेमेतरा में प्रसिद्ध भजन गायक श्री दिलीप षड़ंगी द्वारा जगराता कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी।

 

इस धार्मिक आयोजन के लिए समिति के प्रतिनिधिमंडल ने बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू से सौजन्य भेंट कर उन्हें ससम्मान आमंत्रण पत्र प्रदान किया। विधायक श्री साहू ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए समिति के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा, “धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक ऊर्जा, श्रद्धा और एकता का संचार होता है। माँ भद्रकाली और प्रभु श्रीराम की कृपा सभी पर बनी रहे — यही मेरी प्रार्थना है।”

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर इस पुण्य अवसर का लाभ उठाने की अपील की।

 

इस अवसर पर समिति के सदस्य पियूष शर्मा, आदित्य अग्रवाल, रजत दुबे, सत्यम शर्मा, विकास तिवारी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button