छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीबधाई शुभकामनाएंबेमेतराबेमेतरा नवनिर्वाचित विधायक दीपेश साहूरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

विधायक दीपेश साहू पहुंचे दामाखेड़ा कबीर पंथ के धर्म गुरु प्रकाश मुनि नाम साहेब से की मुलाकात 

कबीर पंथ के संत पर हमला होना निंदनीय है : - दीपेश साहू

 

 

The Narad News 24,,,,,बेमेतरा : बलौदाबाजार जिले के दामाखेड़ा स्थित कबीर आश्रम में हाल ही में हुई हिंसक घटना और कबीर पंथ के धर्मगुरु प्रकाश मुनि नाम साहेब की सुपुत्र नवोदित वंशाचार्य उदित मुनि नाम साहब पर हमले की साजिश की बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने घोर निंदा की है l घटना में शामिल और सामाजिक तत्वों पर सक्त कार्यवाही की मांग की और कहा कि ऐसे कृत करने वाले लोग समाज की शांति और सद्भावना के लिए खतरा है इस हमले को एक साजिश के तरह अंजाम दिया गया है इसका उद्देश्य ना केवल कबीरपंथ के अनुयायी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना है बल्कि समाज में अशांति फैलाना भी है विधायक दीपेश साहू ने समाज के सभी वर्गों की इस घटना की कड़ी निंदा करने और आपसी भाईचारे बनाए रखने की अपील की l उक्त बाते विधायक दीपेश साहू घटना के बाद संत कबीर के धर्मगुरु प्रकाश मुनि नाम साहेब से मुलाक़ात के दौरान कही l

विधायक दीपेश साहू ने कहा कि संत कबीर के विचार और उनके आदर्शों को समाज में प्रसारित करने वाले पर हमला अत्यंत निंदनीय है कबीर पंथ के संतों का जीवन हमेशा शांति और भाईचारे का संदेश देने में समर्पित रहा है उन्होंने कहा कि उदित मुनि नाम साहब जैसे संत कभी कबीर के उपदेशों का प्रचार करते हैं और समाज को शांति एवं सद्भावना का संदेश देते हैं उन पर हमला समाज को विभाजित करने का प्रयास है ऐसा शब्द जिनका उद्देश्य केवल समाज को सुधारना है उन पर हमला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है विधायक दीपेश साहू ने कहा कि ऐसे असामाजिक तत्व जो समाज में विघटन फैलाने का प्रयास कर रहे हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी l उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से सख्त कदम उठाए जा रहे हैं l ताकि प्रदेश में शांति और सौहाद्र का वातावरण बने रहे lउन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि इस घटना में दोषियों पर किसी प्रकार की रियायत नहीं बरती जाएगी और सामाजिक एकता को नुकसान पहुंचाने वाले व्यक्तियों को कड़ा दंड दिया जाएगा l

इस दौरान उनके साथ पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, विकाश तम्बोली, राकेश मोहन शर्मा, गौकरन साहू, ओमकार साहू, दिनानाथ साहू, अधवा साहू, उपस्थित रहे l

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button