छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंबेमेतराबेमेतरा नवनिर्वाचित विधायक दीपेश साहू

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर आयोजित नगर कीर्तन में शामिल हुए विधायक दीपेश साहू

 

The Narad News 24,,,बेमेतरा,

सिख धर्म के प्रथम गुरु, श्रद्धेय गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर आज सिख संगत द्वारा नगर में भव्य नगर हरि कीर्तन का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा से सायं 4 बजे प्रारंभ हुई शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई निकली, जिसका जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

सिग्नल चौक पर विधायक दीपेश साहू ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ नगर हरि कीर्तन का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक श्री साहू ने कहा कि “गुरु नानक देव जी के उपदेश आज भी हमें एकता, सेवा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उनके जीवन से हमें समाज में प्रेम, समानता और मानवता की भावना को मजबूत करने की सीख मिलती है।”

 

नगर कीर्तन में अखाड़ा देबनगर के सदस्यों ने मुख्य चौराहे पर मनमोहक एवं हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया, जिन्हें देखकर विधायक सहित उपस्थित जनसमूह मंत्रमुग्ध हो गया और करतबबाजों की सराहना की।

 

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, रजक कार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद रजक, उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष अजय साहू, शहर मंडल अध्यक्ष युगल देवांगन, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राजू देवांगन, पार्षद विकास तंबोली, पंचू साहू, गौरव साहू, चांदनी रोशन दत्ता, डॉ. नरेश साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता हर्षवर्धन तिवारी, ललिता साहू, ममता साहू, ओमेश्वरी साहू,सावित्री रजक, मीनू पटेल, राजीव तंबोली सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

नगर कीर्तन के दौरान पूरा शहर गुरु वाणी और भजन-कीर्तन से गुंजायमान हो उठा। शोभायात्रा के स्वागत में श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा की गई और पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक एवं सौहार्द का वातावरण व्याप्त रहा।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker