RIAPURछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़बेमेतराबेमेतरा नवनिर्वाचित विधायक दीपेश साहू

विधायक दीपेश साहू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुख्यमंत्री निवास मे की मुलाकात बेमेतरा के विकास कार्यों पर हुई अहम चर्चा

 

 

The Narad News 24,,,,बेमेतरा। प्रदेश के यशस्वी एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय से आज बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री दीपेश साहू ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रजत जयंती राज्योत्सव के सफल आयोजन पर मुख्यमंत्री को बधाई दी और प्रदेश की प्रगति में उनके नेतृत्व की सराहना की।

विधायक साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की उपस्थिति ऐतिहासिक रही और उनके मार्गदर्शन में प्रदेश को अनेक महत्वपूर्ण विकास सौगातें प्राप्त हुई हैं। यह अवसर राज्य की 25 वर्ष की उपलब्धियों के साथ आने वाले 25 वर्षों के विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को समर्पित रहा।

 

मुलाकात के दौरान विधायक साहू ने बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र से संबंधित प्रमुख विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। इनमें सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, शहरी एवं ग्रामीण आधारभूत संरचना के साथ अमोरा बैराज, विद्युत सब-स्टेशनों की स्थापना तथा अन्य विकास परियोजनाओं को शीघ्र गति देने का आग्रह किया गया।

 

मुख्यमंत्री ने इन सभी विषयों पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए बेमेतरा में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने का विश्वास दिलाया।

 

विधायक दीपेश साहू ने कहा कि बेमेतरा सहित पूरे प्रदेश में विकास की रफ्तार तेज है और आने वाले समय में यह और सशक्त होगी। उन्होंने कहा — “छत्तीसगढ़ और बेमेतरा की विकास यात्रा निरंतर प्रगति पथ पर है; नया उत्साह, नए संकल्प और नई ऊँचाइयों की ओर।”

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker