छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीबेमेतराबेमेतरा नवनिर्वाचित विधायक दीपेश साहूरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

विधायक दीपेश साहू ने जोहार भेंट मुलाक़ात के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्या

विधायक दीपेश साहू ने कहा क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा के लिए अपने कर्तव्यों को पूरा करते रहूंगा 

 

 

The Narad News 24,,,,,,बेमेतरा :- जनता की सुविधा और समृद्ध बेमेतरा के संकल्प के साथ विधायक दीपेश साहू द्वारा बेमेतरा विधानसभा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। समाज सेवक के साथ ही एक जनप्रतिनिधि के रूप में भी जनता के हर सुख-दुःख में साथ रहने वाले विधायक दीपेश साहू ने अपने विधानसभा क्षेत्र के बेरला मे जोहार भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम की शुरुवात कर क्षेत्र की देवतुल्य जनता जनार्दन से जोहार भेंट मुलाक़ात कर क्षेत्र से प्रमुख विषयों और जनता के सुझाव व क्षेत्र के विकास हेतु ग्राम वासियों और क्षेत्रवासियो से चर्चा किया गया ll

इस दौरान विधायक साहू ने कहा कि इस जोहार भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम से हमारा मुख्य उद्देश जनता से सीधे संवाद और क्षेत्र से जुड़े प्रमुख विषयों को जानना है ताकि उसका सही समय पर उचित निराकरण हो सकते और जनता की समस्याओं के समाधान के साथ ही क्षेत्र का विकास भी सुनिश्चित हो सके। जनाकांक्षाओं की पूर्ति हो या समृद्ध व खुशहाल बेमेतरा बनाने का हमारा जो संकल्प है उसे पूरा करने के लिए जनता के सहयोग व सुझाव को ध्यान में रखते हुए अपने कर्तव्यों को पूरा करने हम कटिबद्ध है। आज बेरला मे जोहार भेंट मुलाक़ात के माध्यम से क्षेत्रवासियों को उनके गाँव के नजदीक ही शासकीय योजनाओं की जानकारी व उसके लाभ के साथ ही स्थानीय मुद्दों, उनकी आवश्यकताओं व समस्यों का त्वरित निराकरण की सुविधा उन्हें मिलेगा , जिसके लिए उन्हें जिला अथवा तहसील कार्यालय आने-जाने की असुविधा नहीं उठाना पड़ेगा ll

विधायक दीपेश साहू ने कहा की हमारा लक्ष्य है कि जनता को मूलभूत सुविधाएँ और शासकीय योजनाओं का अधिक से अधिक मिल सके, सड़क, बिजली, पानी, स्वच्छता एवं क्षेत्र से जुड़े प्रमुख विकास कार्यों की जानकारी सीधे जनता से संवाद करने पर स्पष्ट रूप से सामने आते हैं साथी उनके निराकरण के लिए बेहतर सुझाव भी जनता के द्वारा हमें मिलते हैं जिसे पूरा करने का प्रयास हमेशा ही हमारा प्राथमिकता रहता है। हमें पूरा विश्वास है कि इस जोहार भेंट मुलाक़ात के माध्यम से अब उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण होगा साथ ही मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कर समृद्ध बेमेतरा का हमारा संकल्प भी जन सहयोग व सुझाव से जरुर पूरा होगा। मैं सभी क्षेत्रवासियों को इसके लिए बधाई देता हूँ।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker