RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धरसीवा विधायकधारसीवा रायपुर

ग्राम मांढर में विधायक अनुज शर्मा ने की गोवर्धन गौ पूजा; क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

 

The narad news 24,,,,ग्राम मांढरआज गोवर्धन पूजा के पावन पर्व पर ग्राम मांढर में गोवर्धन पूजा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस शुभ अवसर पर क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा ने समस्त ग्रामवासियों के साथ सम्मिलित होकर भगवान गोवर्धन नाथ एवं गौ-माता की पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की निरंतर उन्नति, सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की ईश्वर से प्रार्थना की।

कार्यक्रम में विधायक अनुज शर्मा के आगमन पर ग्रामवासियों ने उनका पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। ग्रामीणों द्वारा तिलक लगाकर, साफा पहनाकर एवं पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान पूरा गांव भक्तिमय माहौल और लोक-संस्कृति के रंगों में रंगा नजर आया।

*सनातन परंपरा और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है गोवर्धन पूजा: अनुज शर्मा*

पूजा-अर्चना के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक अनुज शर्मा ने सभी को गोवर्धन पूजा और दीपावली महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा केवल एक पर्व नहीं है, बल्कि यह हमारी समृद्ध सनातन परंपरा, पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का प्रतीक है। भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर हमें यह संदेश दिया था कि हमारी जीवनदायिनी प्रकृति, पर्वत, नदियाँ और गौ-धन ही हमारी असली संपदा हैं। गौ-माता हमारे समाज की रीढ़ हैं। गौ-सेवा से बढ़कर कोई पुनित कार्य नहीं है। आज के इस शुभ अवसर पर हम सभी यह संकल्प लें कि हम अपनी संस्कृति, अपनी मिट्टी और अपनी गौ-माता की रक्षा व सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

मैं भगवान गोवर्धन नाथ जी से प्रार्थना करता हूँ कि ग्राम मांढर के हर घर में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का वास हो। हमारे किसान भाइयों के खेत सदा हरे-भरे रहें और हमारा गांव प्रगति और खुशहाली के नए आयाम छुए। आपके सुख-दुख में आपका यह भाई, आपका यह सेवक सदैव आपके साथ खड़ा रहेगा।जिस आत्मीयता, अपार स्नेह और पारंपरिक रूप से आप सभी ने मेरा भव्य स्वागत किया है, उसके लिए मैं मांढर के एक-एक ग्रामवासी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।

*गांव की विकास योजनाओं पर चर्चा*

पूजा कार्यक्रम के पश्चात विधायक अनुज शर्मा ने ग्रामवासियों के साथ बैठक कर गांव के विकास कार्यों और जनसमस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि ग्राम मांढर के सर्वांगीण विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध हैं।

*बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि*

इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा, हनुमंत आडिल, सन्नीं साहू, शिवेंद्र साहू, सहित गांव के वरिष्ठ नागरिक, यादव समाज के युवा, महिलाएं, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर भगवान गोवर्धन नाथ को अन्नकूट का प्रसाद अर्पित किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button