RIAPURRIAPUR BREKING NEWSकेंद्रीय मंत्रीछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़दिल्ली ख़ास ख़बरदेशधरसीवा विधायकधारसीवा रायपुर

विधायक अनुज ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के श्रमिकों के परेशानियों को केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री के समक्ष रखा

दिल्ली प्रवास के दौरान दूसरे दिन केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री से मुलाक़ात किये विधायक अनुज

 

 

 

The Narad News 24,,,धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनुज शर्मा ने दिल्ली प्रवास के दौरान दूसरे दिन केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री श्री मनसुख मांडविया जी से सौजन्य भेंट किया| विधायक श्री शर्मा ने धरसींवा क्षेत्र के औद्योगिक परिदृश्य एवं यहां कार्यरत श्रमिकों की समस्याओं और हितों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि धरसींवा विधानसभा के औद्योगिक क्षेत्र न केवल क्षेत्र के विकास में अहम योगदान दे रहे हैं, बल्कि यहां बड़ी संख्या में श्रमिक कार्यरत हैं जिनके हितों, सुरक्षा और सामाजिक सरोकारों की रक्षा करना अत्यंत आवश्यक है। माननीय मंत्री श्री मांडविया जी ने भी श्रमिकों के अधिकारों एवं उनके कल्याण को लेकर संवेदनशीलता के साथ भरोसा दिलाया कि श्रमिकों को विकास का लाभ पूरी सुरक्षा और गरिमा के साथ मिलेगा। उन्होंने धरसींवा क्षेत्र के औद्योगिक विकास के लिए सहयोग का आश्वासन भी दिया। विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि मंत्री जी का यह दृष्टिकोण हृदय को स्पर्श करने वाला है और इससे क्षेत्र के श्रमिकों व निवासियों में नई आशा और विश्वास जगा है।

धरसींवा विधानसभा क्षेत्र की जनता की ओर से विधायक अनुज शर्मा ने केंद्रीय मंत्री श्री मांडविया जी का आभार व्यक्त किया और आशा जताई कि इस सार्थक चर्चा का सकारात्मक प्रभाव धरातल पर अवश्य दिखाई देगा।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker