RIAPURRIAPUR BREKING NEWSआरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेबउप मुख्यमंत्री अरुण सावकैबिनेट मंत्रीछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धरसीवा विधायकस्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

उप मुख्यमंत्री अरुण साव के साथ विधायक अनुज ने हजारों युवाओं के साथ ‘नमो युवा रन’ में भाग लेकर नशा मुक्त भारत के लिए दौड़ लगाई

नशे की लत को हराएंगे,* *नशा मुक्त भारत बनाएंगे

 

 

The Narad News 24,,आज रायपुर स्थित मरीन ड्राइव, तेलीबांधा तालाब से सुभाष स्टेडियम मोतीबाग तक उप मुख्यमंत्री अरुण साव के साथ विधायक अनुज ने हजारों युवाओं के साथ सेवा पखवाड़ा के तहत ‘नमो युवा रन’ में भाग लेकर नशा मुक्त भारत के लिए दौड़ लगाकर स्वस्थ भारत के निर्माण का संदेश दिया। इस खास मौके पर छत्तीसगढ़ के उत्कृष्ट खिलाड़ियों एवं खेल के ब्रांड एंबेसडर साथियों का सम्मान किया गया|

इस अवसर पर विधायक अनुज ने कहा कि लोकतंत्र और राजनीति में युवा सक्रिय भूमिका निभाएं। लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी जितनी अधिक होगी, देश और प्रदेश का भविष्य उतना ही उज्ज्वल होगा।यह दौड़ केवल 3 किलोमीटर की नहीं, बल्कि देश की तरक्की की दौड़ है। आपका जोश, उत्साह और ऊर्जा हमारे अधिकारियों और प्रशिक्षकों को प्रेरित करेगी। ये दौड़ युवाओं की मेहनत और संकल्प को दिखाती है। युवा नशे से दूर रहे और उज्जवल भविष्य के लिए दौड़ें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अद्भुत नेतृत्व क्षमता, दूरदर्शिता और देश के प्रति समर्पण हमें नए भारत का सपना दिखाता है। पिछले 11 वर्षों में मेक इन इंडिया, लोकल फॉर वोकल, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया जैसी योजनाओं ने देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। हमें कौशल विकास और युवा सशक्तिकरण से नए भारत और विकसित भारत का सपना साकार करना है।मैराथन जैसे आयोजन युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं। एक स्वस्थ युवा स्वस्थ राष्ट्र की नींव है। हमारी विष्णु देव जी कि सरकार मैराथन जैसे कार्यक्रमों से युवाओं को नशे से बचाने की कोशिश कर रही है। अगर कोई युवा नशे में फंस जाता है, तो पूरा परिवार गरीबी में धंस जाता है। इससे देश के विकास पर भी असर पड़ता है। यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर देश के 75 स्थानों पर नमो युवा रन का आयोजन किया गया। इसी के तहत छत्तीसगढ़ के रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में भी नमो युवा रन का आयोजन हुआ है, दोनों शहरों में प्रदेश के हजारों युवाओं ने स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण के लिए दौड़ लगाई। खेल विभाग द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में युवाओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किया गया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब विधायक अनुज शर्मा,मोतीलाल साहू , पुरंदर मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल,भाजयुमो प्रदेश प्रभारी श्री आलोक डंगस,भाजयुमो अध्यक्ष श्री राहुल टिकरिहा,सहित निगम एवं विभाग अध्यक्ष, कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker