BREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGEDUCATIONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़रायपुर उत्तररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

भाजपा सरकार के लापरवाही के कारण मितानिनों की नौकरी खतरे में,,कांग्रेस

भाजपा सरकार ने मितानिनों को परमानेंट करने का वादा किया था अब मुकर क्यों रहे,,कांग्रेस

 

 

The Narad News 24,,,रायपुर/29 मई 2025। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के बंगले पहुंचे स्वास्थ्य मितानिनों के घेराव पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार ने मितानिनों को परमानेंट करने का वादा किया था अब मुकर रहे हैं। भाजपा सरकार के लापरवाही के कारण मितानिनों की नौकरी खतरे में पड़ी है बीते कई माह से मितानिनों को वेतन नहीं मिल रहा है मितानिन कार्यक्रम जिस एनजीओ के माध्यम से चल रहा था उस एनजीओ का कार्यकाल लगभग 1 साल पहले समाप्त हो गया उसके बाद से है मितानिन अधर में अटके हुए हैं। हकीकत यह है की मितानिन अब न तो सरकारी है न एनजीओ के अधीन है ऐसे में वर्षों से स्वास्थ्य के क्षेत्र में सेवा दे रहा है मितानिन अपनी नौकरी को लेकर खतरा महसूस कर रहे हैं। उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। रोजगार देने का वादा कर सरकार में आई भाजपा का एक सूत्री कार्यक्रम रोजगार छीनना हो गया है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार प्रदेश के हजारों मितानिनों को नौकरी से हटाकर उनके स्थान पर नई अनट्रेंड लोगों को भर्ती करने की साजिश कर रही है। उनके स्थान पर भाजपा से जुड़ी महिलाओं को नई नियुक्ति देने की साजिश कर रही है। सरकार के इस कदम से प्रदेश में स्वास्थ्य कार्यक्रम चौपट होगी ही साथ मे 5500 से अधिक महिलाएं बेरोजगार हो जायेगी। प्रदेश में 5500 से अधिक मितानिन 19 साल से गर्भवती एवं बच्चों की स्वास्थ्य की देखभाल कर रही है। नेशनल स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत नियुक्त संविदा डॉक्टर नर्स और अन्य कर्मचारियों मितानिनों को बीते दो माह से वेतन नहीं मिला है। सीजीएमसी के माध्यम से 800 करोड़ रुपए की दवा खरीदी की गई थी उसका भी भुगतान नहीं हुआ है। सरकारी अस्पताल,प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में दवाइयां मरीजों को जरूरी मिल नहीं रहा है।

प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार बताएं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और स्टेट हेल्थ एंड रिसोर्स सेंटर के बीच अनुबंध समाप्त होने के बाद मितानिनों का वेतन का भुगतान कौन करेगा? एनजीओ ने मितानिनों की नियुक्ति किया था। प्रदेश में शुरू हुई मितानिन कार्यक्रम देश में आशा वर्कर के रूप में चल रहा है। भाजपा की सरकार इस कार्यक्रम में अनिमियता का आरोप लगाकर इन मितानिनों को बेदखल करने जा रही है। प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था वैसे ही लड़खड़ाई हुई है अस्पतालों में चिकित्सक नर्सिंग स्टाफ दवाईयां और अन्य सुविधाओं का अभाव है, इन अभाव को दूर करने के बजाय सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में सेवा दे रहे लोगों को अब हटाने जा रही है। कांग्रेस मांग करती है कि सरकार अब वर्षों से सेवा देर रहे मितानिनों को परमानेंट नियुक्ति करें।

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker