महावृक्षारोपण अभियान,एक पेड़ माँ के नाम” रायपुर में शामिल हुई मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े कहा पर्यावरण संरक्षण बेहद जरूरी..
Minister Lakshmi Rajwade participated in the mega tree plantation campaign, “one tree in the name of mother” in Raipur and said that environmental protection is very important..

The Narad News 24,,,,,रायपुर 11 जुलाई 2024 | छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा जैव विविधता पार्क अटल नगर नवा रायपुर में आयोजित महावृक्षारोपण अभियान में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े प्रदेश के मुखिया और अन्य कैबिनेट मंत्रियों के साथ शामिल हुई ।

”एक पेड़ मां के नाम” महावृक्षारोपण अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक-से-अधिक पौधा रोपित कर राज्य को हरा-भरा बनाकर पर्यावरण संतुलन बनाये रखना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून 2024 को ”एक पेड़ मां के नाम” वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ प्रारंभ किया गया था जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत महावृक्षारोपण कार्यक्रम किया जा रहा है I जिसमें जनता ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया है।

इस अवसर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि पौधारोपण से हम पर्यावरण को संरक्षित रख सकते हैं, साथ ही इन्होंने अपील की है कि हम सभी को पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए एक पेड़ माँ के नाम पर लगाना चाहिए I

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी, उप-मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव जी एवं विजय शर्मा जी, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप जी कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल जी, ओपी चौधरी जी, टंकराम वर्मा जी, लखनलाल देवांगन जी, रामविचार नेताम जी, श्री दयालदास बघेल जी, सांसद, विधायक आरंग खुशवंत साहेब जी, विधायक अभनपुर इंद्र कुमार साहू जी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे |