कैबिनेट मंत्रीछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े महिला बाल विकासरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षासूरजपुर

पत्थरों पर बैठ जन की पीड़ा सुनी मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने, दूरस्थ गांवों में गूंजा जनता का दर्द

ओड़गी ब्लॉक के बीहड़ गांवों में पहुँचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पानी, राशन और घूसखोरी पर अफसरों की लगी क्लास

 

 

The Narad News 24,,,,,सूरजपुर/ओड़गी 02 मई 2025।‘गाँव चलो, बस्ती चलो’ अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री व भटगांव विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर जिले के ओड़गी ब्लॉक के कई बीहड़ और सुदूर गांवों में जन चौपाल लगाकर आम लोगों की समस्याएं सुनीं।इस दरम्यान किसी मंच या कुर्सी की जरूरत नहीं पड़ी वरन मंत्री खुद जमीन और पत्थरों पर बैठीं, और ग्रामीणों की आवाज़ को प्राथमिकता दी। गांव के लोगों ने खुलकर अपनी बातें रखीं और मंत्री ने हर शिकायत पर तुरंत एक्शन लिया।

*दूधो गांव में जलसंकट, विभाग पर भड़की मंत्री*

 

दौरे की शुरुआत ग्राम दूधो से हुई, जहां ग्रामीणों ने पेयजल संकट की बड़ी समस्या सामने रखी। जल संसाधन विभाग की लापरवाही पर मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने चौपाल में विभागीय अधिकारी की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए एसडीओ को फटकार लगाई और तत्काल नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा – “गांव प्यासा है और अधिकारी नदारद, अब ये ढिलाई नहीं चलेगी।”

 

*बिलासपुर पंचायत में राशन कार्ड के बदले रिश्वत का मामला उजागर*

ग्राम पंचायत बिलासपुर में राशनकार्ड बनवाने के लिए सेल्समेन द्वारा पैसे लेने की शिकायत मिलते ही मंत्री ने मौके पर ही संबंधित कर्मचारी को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा, “गरीबों से पैसा लेना बंद करें। यदि शिकायत दोबारा मिली, तो आपका लाइसेंस रद्द होगा और आप पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

 

*पटवारी पर भी कसा शिकंजा*

 

चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम पटवारी नामांतरण और फौती जैसे कार्यों के बदले अवैध रूप से पैसे की मांग करते हैं। मंत्री ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए तहसीलदार ओड़गी को तत्काल जांच कर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

*भकुरा और माढ़र में भी लगी चौपाल, समस्याएं सुन त्वरित समाधान*

 

जन चौपाल का कारवां ग्राम पंचायत भकुरा और माढ़र तक पहुँचा, जहाँ ग्रामीणों ने सड़क, राशन, आवास और पेंशन संबंधी समस्याएं रखीं। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाए और जिम्मेदारों की जवाबदेही तय हो।

 

*विभागों को मिले स्पष्ट निर्देश, अधिकारी रहे मौजूद*

 

चौपाल के दौरान जल संसाधन, वन, कृषि, स्वास्थ्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। मंत्री ने सभी विभागों को चेतावनी दी कि ग्रामीण क्षेत्रों में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

*जनप्रतिनिधियों की रही सक्रिय भागीदारी*

 

इस जन संवाद कार्यक्रम में ज़िला पंचायत सदस्य बाबूलाल मरापो, जनपद सदस्य गीता सिंह, अनीता पैकरा, भानू कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण पैकरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी व बलराम सोनी, समाजसेवी सत्या दुबे, सरपंच कंवल प्रसाद, उपसरपंच नारायण दत्त चितावन राजवाड़े छोटे लाल यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम का संचालन प्रवीण गुर्जर ने किया।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker