BREKING NEWSEDUCATIONHOSPITALRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीबधाई शुभकामनाएंमंत्री बृजमोहन अग्रवालरायपुर उत्तररायपुर उत्तर नवनिर्वाचित विधायकरायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर ग्रामीण विधायकरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षासांसदस्वच्छता अभियानस्वास्थ विभागस्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल

मेकाहारा और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को एक ही माना जायेगा, जांच के लिए नहीं देनी होगी अतिरिक्त राशि :बृजमोहन अग्रवाल

मेकाहारा में भी हो सकेगी बाय पास सर्जरी, सांसद बृजमोहन ने दिए जरूरी निर्देश

 

 

मेकाहारा और संबद्ध अस्पतालों का जल्द होगा कायाकल्प स्वशासित समिति की बैठक में निर्णय

डीन, डायरेक्टर को 25 लाख रुपए और कमिश्नर चिकित्सा को 3 करोड़ रुपए खर्च करने की अनुमति मिली

The Narad News 24,,,,,,रायपुर 30 अगस्त सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के साथ

पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, मेकाहारा अस्पताल, डेंटल कॉलेज, फिजियोथेरेपी कॉलेज एवं डीकेएस चिकित्सालय के स्वशासित समिति की बैठक ली।

श्री बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि, मेकाहारा छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा अस्पताल है, जिसको देखते हुए प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा में सुधार के लिए बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए है। जिसमे डीन और डायरेक्टर को 25 लाख रुपए तथा कमिश्नर चिकित्सा शिक्षा को 3 करोड़ रुपए तक खर्च करने का अधिकार प्रदान किया गया है।

इतना ही नहीं अब मेकाहारा और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को एक ही माना जायेगा। जो टेस्ट मेकाहारा में नहीं होते उन्हें बिना किसी अतिरिक्त खर्च के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल से कराया जा सकेगा जिससे मरीजों और उनके परिवार पर कोई अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा।।

 

श्री बृजमोहन अग्रवाल ने बताया की मेकाहारा चिकित्सालय में गामा कैमरा को तीन महीने में चालू करने और अस्पताल में बाय पास सर्जरी के लिए गेस्ट डॉक्टर्स और गेस्ट लेक्चर को बुलाने का भी निर्देश दिया गया है।

इसके साथ ही ऑक्सीजन प्लांट को जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए है। अस्पताल में एमआरआई स्कैन मशीन और अन्य उपकरण खरीदी की स्वीकृति प्रदान की। कमिश्नर चिकित्सा शिक्षा को विशेष रूप से अधिकृत किया गया है।

श्री बृजमोहन अग्रवाल ने बताया की चिकित्सा शिक्षा में सुधार के लिए हॉस्टल और अन्य निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में विधायक श्री मोतीलाल साहू, श्री पुरंदर मिश्रा समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker