छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंबधाई शुभकामनाएंबेमेतराबेमेतरा नवनिर्वाचित विधायक दीपेश साहूरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

मरार (पटेल) समाज द्वारा आदर्श विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन विधायक दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप मे हुए शामिल 

A grand Adarsh Vivaah program organized by Marar (Patel) community MLA Dipesh Sahu attended as the chief guest

 

 

The Narad News 24,,,,,बेमेतरा :- छत्तीसगढ़ कोसरिया मरार (पटेल) समाज, राज धमधा (तेलगा) द्वारा समाज के सांस्कृतिक धरोहर और मूल्यों को सहेजते हुए ग्राम मावली मंदिर प्रांगण मे आदर्श विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन मे मुख्य अतिथि के रूप मे बेमेतरा विधायक दीपेश साहू शामिल हुए l वही कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी ने किया l कार्यक्रम की शुरुवात पटेल समाज के आराध्य देवी देवताओं की पूजा अर्चना के साथ शुरुवात हुई l तत्पश्चात मंचस्थ अतिथियों का श्री फल साल एवं मोमेंटो भेटकर सम्मानित किया गया l

मरार (पटेल) समाज की एकता, सादगी और समरसता अनुकरणीय है” – विधायक दीपेश साहू

 

ग्राम तेलगा में आयोजित आदर्श विवाह समारोह में आज क्षेत्रीय विधायक श्री दीपेश साहू ने मुख्य वक्ता के रूप में सम्मिलित होकर मरार (पटेल) समाज को उनके सादगीपूर्ण और संगठित सामाजिक आयोजन हेतु बधाई दी। विधायक श्री साहू ने अपने संबोधन में कहा, “यह आयोजन केवल विवाह का कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, सादगी और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। मरार (पटेल) समाज द्वारा किया गया यह प्रयास वास्तव में अनुकरणीय है और अन्य समाजों के लिए प्रेरणास्रोत है।उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को उनके नए जीवन के प्रारंभ पर शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि, “आप सभी का वैवाहिक जीवन सुखद, समृद्ध, स्नेहमयी और संस्कारों से परिपूर्ण हो – यही मेरी हार्दिक कामना है।” विधायक साहू ने यह भी कहा कि, “मरार समाज ने सदैव कृषि, संस्कृति और सेवा के क्षेत्र में राज्य और देश को दिशा देने का कार्य किया है। समाज की एकता, सहयोग और संगठित प्रयास, आने वाले समय में इसे और अधिक सशक्त बनाएंगे।” अंत में उन्होंने कहा, “मैं समाज की हर सकारात्मक पहल के साथ सदैव खड़ा रहूँगा। मरार समाज की प्रगति, युवा शक्ति का मार्गदर्शन और सांस्कृतिक मूल्यों की सुरक्षा के लिए हम सभी प्रतिबद्ध हैं।” यह आयोजन समाज में परंपरागत आदर्शों, सादगीपूर्ण जीवनशैली और सामूहिकता की भावना को सशक्त करता है।

कार्यक्रम मे तेजराम पटेल महासंघ अध्यक्ष, कोसरिया मरार (पटेल) समाज ,कल्पना योगेश तिवारी जी – अध्यक्ष, जिला पंचायत बेमेतरा, रेखा पोषण सिन्हा – सदस्य, जनपद पंचायत बेरला,भगवती प्रसाद पाटिल – राजा ठाकुर, धमधा राज (तेलगा),हरिशचंद देवांगन – सरपंच, ग्राम पंचायत तिलई कीर्ति साहू – उपसरपंच, ग्राम पंचायत तिलई मीनू पटेल भाजपा नेत्री अनीता मिश्रा भाजपा नेत्री एवं ग्राम पंचायत तिलई के समस्त पंचगण मरार (पटेल) समाज के कई प्रतिष्ठित पदाधिकारी एवं सम्माननीय जनप्रतिनिधिगण विशेष रूप से उपस्थित रहे l

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker