EDUCATIONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेशधार्मिकपुलिस प्रशासनबधाई शुभकामनाएंरायपुर उत्तररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

बढ़ते कदम संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एम राजीव का सम्मान 

M Rajeev honored in program organized by Badhe Kadam organization

 

 

The Narad News 24,,,,, रायपुर शहर की प्रसिद्ध सामाजिक संस्था *बढ़ते कदम* द्वारा युवाओं के शैक्षणिक एवं कैरियर मार्गदर्शन के लिए “छू लो आसमान” कार्यक्रम का आयोजन शहीद स्मारक भवन, रायपुर में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री एम एल कोटवानी, आईपीएस, पुलिस अधीक्षक, मुंगेली थे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता इंटरनेशनल ट्रेनर मोहम्मद सैयद फाजिल थे।

 

कार्यक्रम में विगत 23 वर्षों से युवाओं को निःस्वार्थ भाव से संस्था “युवा” के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करा रहे श्री एम राजीव को शाल, श्रीफल एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में बढ़ते कदम संस्था के पदाधिकारियों के अलावा मुख्य वक्ता मोहम्मद सैयद फाजिल ने भी श्री एम राजीव के निःस्वार्थ सेवा की भूरि भूरि प्रशंसा की और कहा कि पिछले दो दशकों से भी अधिक समय से श्री एम राजीव, युवाओं के उत्थान में समर्पित हैं।

कार्यक्रम में सैकड़ों स्कूल कॉलेज के बच्चों के अलावा बढ़ते कदम संस्था के पदाधिकारी श्री बसंत रोहड़ा, श्री सुरेश रोचलानी, श्री बंटी जुमनानी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker