RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायरायपुर उत्तररायपुर उत्तर नवनिर्वाचित विधायकरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

नुवाखाई पर्व पर स्थानीय अवकाश घोषित — उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

Local holiday declared on Nuwakhai festival — North MLA Purandar Mishra expressed gratitude to the Chief Minister

 

 

The Narad News 24,,,,, रायपुर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 28 अगस्त 2025 (गुरुवार) को नुवाखाई (ऋषि पंचमी) पर्व के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय (महानदी भवन, नवा रायपुर) द्वारा जारी किया गया है, जो रायपुर नगर निगम और नवा रायपुर अटल नगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय कार्यालयों एवं संस्थानों में प्रभावी रहेगा।

यह स्थानीय अवकाश माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के आशीर्वाद एवं आदेश स्वरूप छत्तीसगढ़ राज्य में घोषित किया गया है, जो कि राज्य में निवासरत लगभग 35 लाख उड़ियाभाषी एवं छत्तीसगढ़ नागरिकों के लिए अत्यंत गौरव और खुशी का विषय है।

 

उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने इस पुनीत अवसर पर मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा:

“यह अत्यंत आनंद और गर्व का विषय है कि हमारे मुख्यमंत्री ने उड़िया समाज की सांस्कृतिक परंपरा ‘नुवाखाई’ को मान्यता देकर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधता को सम्मानित किया है।”

 

 

 

विधायक श्री मिश्रा ने समस्त उड़ियाभाषी समाज की ओर से मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह निर्णय राज्य में सांस्कृतिक एकता, समरसता और पारस्परिक सम्मान को और अधिक सशक्त बनाएगा।

 

 

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button