BJP CGEDUCATIONIED नक्सलियोंRIAPURRIAPUR BREKING NEWSउप मुख्यमंत्री अरुण सावकरणी सेना अध्यक्ष तोमर सिंगकवि काव्यछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेश विदेशपत्रकारपुलिस प्रशासनरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

छत्तीसगढ़ में क्रिमिनल सिंडिकेट बनाकर शराब घोटाले को दिया अंजाम, ईडी की जांच में कई तथ्य आ रहे सामने : उप-मुख्यमंत्री श्री अरुण साव

छत्तीसगढ़ के खजाने को लूटने वाले होंगे बेनकाब, जांच एजेंसी से नहीं बचेंगे : डिप्टी सीएम अरुण साव

 

 

*नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में होगी कांग्रेस की हार, जनता घर बैठाने के लिए तैयार : डिप्टी सीएम अरुण साव*

 

The Narad News 24,,,,,,रायपुर। छत्तीसगढ़ में अरबों का शराब घोटाला हुआ है। एक क्रिमिनल सिंडिकेट बनाकर शराब घोटाले को अंजाम दिया गया। ईडी इस मामले की जांच कर रही है और जांच में कई तथ्य सामने आ रहे हैं। ये बातें उप-मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने जगदलपुर में पत्रकारों से कही। आज वे बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में विभिन्न कार्यक्रम में शामिल हुए।

आगे उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, कांग्रेस सरकार के द्वारा जो राज्य के खजाने को लूटा गया था, वह अब धीरे-धीरे उजागर हो रहा है। एजेंसी सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। शराब घोटाले में जो लोग भी संलिप्त होंगे, वो सब जनता के सामने बेनकाब होंगे।

 

आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में कांग्रेस की स्थित को लेकर श्री साव ने कहा कि, राजनीतिक दल को अपनी गतिविधि करने का अधिकार है। लेकिन जिस प्रकार से विधानसभा, लोकसभा और रायपुर दक्षिण के चुनाव में जनता ने कांग्रेस को नकारा, वैसे ही निकाय और पंचायत चुनाव में जनता का हक छीनने वाली कांग्रेस को घर बिठाने के लिए तैयार है।

…. ….. ……

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker