BREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGEDUCATIONIED नक्सलियोंRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकरणी सेना अध्यक्ष तोमर सिंगकवि काव्यछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेश विदेशपत्रकारराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

उद्योगपतियों की तरह ही आम जनता को भी डीजल खरीदी में छूट दे सरकार,,कांग्रेस

उद्योगपतियों को डीजल पर 17 प्रतिशत वैट, किसान आम जनता से 24 प्रतिशत ये कहाँ का न्याय है?

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर/ प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार उद्योगपतियों की तरह ही किसान, ट्रांसपोर्ट व्यवसायी, बस, टैक्सी, होटल व्यवसायी, कार, टेक्टर, सहित डीजल का उपयोग करने वाले आम जनता को भी डीजल खरीदी में छूट दे। सरकार दोहरी रवैया न अपनाये। राहत देने में भेदभाव न करे। सरकार का उद्योगपतियो को वैट में राहत देने का फैसला भाजपा के जन विरोधी होने प्रमाण है। प्रदेश सरकार ने उद्योगपतियों को डीजल खरीदी में वैट टैक्स में 8 प्रतिशत राहत दिया गया है 24 प्रतिशत की जगह उनसे 17 प्रतिशत वैट लिया जायेगा। उद्योगपतियों के अलावा अन्य वर्ग को डीजल में 24 प्रतिशत वैट देना होगा। ये अन्याय है। डीजल में 17 प्रतिशत वैट आम जनता के लिए भी लागू हो। साथ ही पेट्रोल में भी वैट की दर कम किया जाये।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पेट्रोल डीजल की महंगे दरो से हर वर्ग आफत में है। लेकिन भाजपा सरकार की नीति मां और मौसी वाली है। भाजपा को चंदा देने वालों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। प्रदेश की तीन करोड़ आबादी को सामने रखकर सरकार को फैसला करना चाहिए।सरकार तत्काल डीजल में 17 प्रतिशत वैट सभी के लिए लागू। गरीब जनता को लूटना बंद करे। सरकार सभी वर्गों के लिए डीजल में 17 प्रतिशत वैट लागू करे नही तो कांग्रेस सरकार के भेदभाव नीतियों के खिलाफ सड़क से लेकर सदन आमजनता की लड़ाई लड़ेगी।

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker