EDUCATIONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़धार्मिकबधाई शुभकामनाएंलाइफस्टाइलशिक्षा

छत्तीसगढ़ कलार समाज रायपुर में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 25 दिसंबर 2023 को 33 वां युवक युवती परिचय एव पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडलेश्वर श्री कृपा राम सिन्हा जी,ओमप्रकाश डड़सेना मंडलेश्वर,डॉ.पुरषोत्तम सिन्हा जी,श्री पूना राम सिन्हा जी, द्वारा किया गया।

क्र.25 दिनाँक25/12/23

 

 

 

 

The narad news 24,,,,, रायपुर छत्तीसगढ़ में  कलार समाज रायपुर द्वारा युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन 25 दिसम्बर 2023 को कलार समाज भवन परिसर मोतीनगर बोरियाखुर्द में किया गया जिसमें 10.00 बजे सहस्त्रबाहु अर्जुन भगवान का पूजा आरती कर सम्बंध नामक पत्रिका का विमोचन किया गया। 1बजे बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति किया गया।साथ ही स्नेह भोज दोपहर 1.30 को युवक -युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन जिला महामंत्री श्री कुँवर विजय सिन्हा जी एवं श्रीमती चुन्नी सिन्हा एवं महिला मंच श्रीमती विद्या सिन्हा व श्रीमती लता दिवान सिन्हा द्वारा किया गया।

साथ ही 25 दिसम्बर को मुख्यतिथि के रूप में आदरणीय श्री युवराज सिन्हा कलार समाज प्रांताध्यक्ष,प्रदेश कोषाध्यक्ष आदरणीय श्री डॉ. बिसम्भर सिन्हा,संयोजक श्री भूषण सिन्हा जी,संरक्षक महिला मंच श्रीमती किरण सिन्हा,प्रांताध्यक्ष महिला मंच श्रीमती प्रमिला सिन्हा, जिला अध्यक्ष रायपुर श्री राजेन्द्र सिन्हा जी,जिला महामंत्री श्री कुँवर विजय सिन्हा जी,जिला कोषाध्यक्ष श्री खुशवंत सिन्हा जी,जिला उपाध्यक्ष श्री पन्ना लाल सिन्हा जी,जिला संगठन मंत्री श्री मेवा लाल सिन्हा जी,जिला युवा जिला अध्यक्ष श्री सत्येन्द्र सिन्हा जी,जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चन्द्रिका प्रसाद सिन्हा जी का सत्कार समारोह कलार समाज रायपुर दक्षिण मंडल में किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडलेश्वर श्री कृपा राम सिन्हा जी,ओमप्रकाश डड़सेना मंडलेश्वर,डॉ.पुरषोत्तम सिन्हा जी,श्री पूना राम सिन्हा जी, द्वारा किया गया।

जिसमें प्रदेश भर के युवक युवती और स्वजातीय बंधुओं ने लगभग 3000 से 4000 की संख्या में उपस्थित हुए। कलार समाज के प्रांताध्यक्ष श्री युवराज सिन्हा जी,प्रांतकोषाध्य श्री डॉ. बिसम्भर सिन्हा जी,संरक्षक महिला मंच श्रीमती किरण सिन्हा,श्रीमती प्रमिला सिन्हा एवं पदाधिकारी गण उपस्थिती हुए,व रायपुर मण्डलेश्वर गण के साथ संबंध नामक पुस्तिका का विमोचन किया गया।बाहर से आए हुए युवक युवतियों के परिचय के लिए लगभग 120 युवक युवतियों को परिचय देने का मंच में स्थान दिया गया।

मुख्य अतिथि के संबोधन के बाद समाज मे आये हुए पदाधिकारी को भी सम्बोधन के लिए मंच व्यवस्था थी। इसके अलावा जिला अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिन्हा जी के द्वारा बोरिया स्थित जमीन जिसे समाज ने 09 वर्षो से आरक्षित बाउंड्रीवाल किया गया है को समाज के नाम करने पर समाज पर जोर डाला और कहा की एक समाज के लिए चार सामुदायिक भवन व छात्रावास है दूसरी ओर हमारे समाज के प्रति उदासीनता अच्छी बात नहीं है और आये हुए तीनो मुख्यातिथि श्री युवराज सिन्हा जी,श्री डॉ.बिसम्भर सिन्हा जी,श्रीमती प्रमिला सिन्हा को अवगत कराया गया। इस आरक्षित भूमि पर कार्य अतिशीघ्र करने का निवेदन किया जिसे आये हुए पदाधिकारी नेताओं ने मिला कर कार्य करने का आश्वाशन दिया। अंत मे सभी पदाधिकारियों को समाज का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी सयोजक श्री भूषण सिन्हा जी,श्री विकाश चन्द्र सिन्हा जी मंडलेश्वर कृपा राम सिन्हा जी सचिव श्री प्रेमप्रकाश गजेन्द्र जी कोषाध्यक्ष श्री डोमार सिन्हा जी श्री प्रेमनाथ सिन्हा श्री कुँवर विजय सिन्हा श्री कौशल सिन्हा जी साथ ही वार्ड प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button