BJPBJP CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकैबिनेट मंत्रीछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

भाजपा और कांग्रेस के ‘बी टू बी’ में फर्क है : केदार कश्यप

भाजपा सरकार के लिए बी टू बी है बिजनेस टू बिजनेस, वहीं कांग्रेस के लिए बी टू बी का मतलब भूपेश टू बैज है

The Narad News 24,,,,,,,रायपुर* छत्तीसगढ़ के वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विदेश यात्रा को राज्य के विकास को लेकर सफल यात्रा बताते हुए मुख्यमंत्री श्री साय को बधाई दी और छत्तीसगढ़ वापसी पर स्वागत किया है। श्री कश्यप ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य के विकास की सम्भावनाओं को लेकर मुख्यमंत्री श्री साय ने जो सार्थक संवाद वहां के व्यापारिक प्रतिनिधियों से किया है उसके परिणाम आने वाले दिनों में दिखेंगे। प्रदेश की भाजपा सरकार ‘बी टू बी’ यानी बिजनेस टू बिजनेस की बात कर रही है तो वहीं कांग्रेस ‘बी टू बी’ यानी भूपेश विरूध्द बैज की बात कर रही है। श्री कश्यप ने कहा कि कांग्रेस में कभी सार्थक संवाद की संभावना नहीं होती वहां हमेशा विवाद की स्थिति बनी रहती है।

प्रदेश के वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि एक ओर जहाँ प्रदेश की भाजपा सरकार प्रदेश के स्वर्णिम भविष्य को तराशने के लिए बी टू बी की दिशा में आगे बढ़ रही है, वहीं कांग्रेस ‘बी टू बी’ की सियासी उलझनों में जूझ रही है। श्री कश्यप ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस का अन्तर प्रदेश के हर नागरिक को कदम-कदम पर दिख जाएगा। भाजपा सरकार के लिए जहाँ बी टू बी का अर्थ है बिजनेस टू बिजनेस, वहीं कांग्रेस के लिए छत्तीसगढ़ में बी टू बी का मतलब भूपेश टू बैज रह गया है। कांग्रेस के लोग आंतरिक सिर फुटव्वल में उलझे रहते हैं और छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के विकासपरक दृष्टिकोण के साथ कांग्रेसियों की अंतर्कलह से बेखबर आगे बढ़ता जा रहा है। इंडिया टुडे के सी वोटर के सर्वे में पूरे देश में लोकप्रियता के मामले में 41.9 फ़ीसदी वोटो के साथ देश में द्वितीय सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्री बने हैं। श्री साय जनता की कसौटी पर बार-बार खरे उतरकर पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ा रहे हैं। मतलब साफ है कि कांग्रेस का हाथ हमेशा बँटवारों से बर्बादियों के साथ ही रहा है और अब भी कांग्रेस उस मानसिकता से मुक्त नहीं हो पा रही है।

—————

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button