BREKING NEWSEDUCATIONछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीधरना प्रदर्शन कर्मचारी संघपत्थलगांव (जशपुर)रोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

छत्तीसगढ़ में कार्यरत लिपिक वर्ग के वेतन विसंगति के निराकरण हेतु प्रदेश स्तर पर प्रारंभ किए गए चरणबद्ध आंदोलन की आगामी रणनीति,जशपुर जिले के समस्त लिपिक उक्त बैठक में सम्मिलित हुए।

छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ (079) के तहसील शाखा कांसाबेल जिला जशपुर में आवश्यक बैठक आहूत किया गया। जिसमें जशपुर जिले के समस्त लिपिक उक्त बैठक में सम्मिलित हुए।

The Narad News 24,,,,, जशपुर छत्तीसगढ़ में कार्यरत लिपिक वर्ग के वेतन विसंगति के निराकरण हेतु प्रदेश स्तर पर प्रारंभ किए गए चरणबद्ध आंदोलन की आगामी रणनीति के लिए छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ (079) के तहसील शाखा कांसाबेल जिला जशपुर में आवश्यक बैठक आहूत किया गया। जिसमें जशपुर जिले के समस्त लिपिक उक्त बैठक में सम्मिलित हुए।

बैठक में वेतन विसंगति को दूर करने हेतु प्रांताध्यक्ष संजय सिंह ने सभी लिपिक कर्मचारियों को एक जुटता का परिचय देते हुए साथ देने का आह्वान किया। साथ ही साथ आगामी रणनीति के विषय में विस्तार से सुझाव लिया गया। पिछले माह हुए लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय बैठक में लिए गए निर्णयों एवं आगामी आंदोलन से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा किया गया। बैठक में उपस्थित लिपिक कर्मचारियों में वेतन विसंगति को लेकर अत्यधिक आक्रोश एवं उत्साह देखने को मिला। बैठक हेतु तहसील कांसाबेल के अध्यक्ष विपिन सिदार एवं साथियों द्वारा सफल व्यवस्था की गई।

इस बैठक में प्रांताध्यक्ष संजय सिंह, वरिष्ठ उपप्रांताध्यकक्ष मनोज पाण्डेय, उपप्रांताध्यकक्ष भोलाराम कीर, प्रांतीय प्रवक्ता देबाशीष दास, प्रांतीय सचिव आशीष सिंह, रायगढ़ जिला अध्यक्ष शिवा यादव, जशपुर जिला अध्यक्ष रफीक खान, संरक्षक संदीप दास, कार्यकारी अध्यक्ष ललित साहू, जिला जशपुर के सभी तहसील कांसाबेल कुनकुरी सन्ना बगीचा पत्थलगांव के अध्यक्ष एवं लिपिक कर्मचारी सम्मिलित हुए।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button