BREKING NEWSRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकानून व्यवस्थाछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़पुलिस प्रशासनबिलासपुर

आरोपी यशराज सिंह, वीनू बेंनेट को भेजा गया जेल, रवि मार्टिन फरार,शिकायत वापसी के लिए ब्लेकमेल कर जान से मारने की धमकी का आरोप 

शिकायत वापसी के लिए ब्लेकमेल कर जान से मारने की धमकी का आरोप

 

 

The Narad News 24,,,,,,रायपुर/ बिलासपुर। ब्लेकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार यशराज सिंह रायपुर व बीनू बेनेट रायपुर को ब्लेकमेलिंग, धन वसूली के लिए धमकी देने के आरोप में सिविल लाइन्स थाना बिलासपुर ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 308(5), 3(5) के तहत गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक आरोपी सुबोध उर्फ़ रवि मार्टिन फरार बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपियों के ठिकाने से इन्हें धर दबोचा है। इन लोगों के विरूद्ध डायोसिस छत्तीसगढ़ के सचिव नितिन लॉरेन्स ने शिकायत दर्ज कराई है। इन लोगों ने अलग-अलग शिकायत संस्था डायोसिस व पदाधिकारियों के खिलाफ की है और शिकायत को वापस लेने के लिए 10 लाख रूपये की मांग करते थे व नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी जिसकी शिकायत नितिन लॉरेन्स ने पुलिस में की थी। गिरफ्तार आरोपियों की जमानत अर्जी जिला एवं सत्र न्यायालय ने ख़ारिज कर रिमांड में जेल भेज दिया। पुलिस सरगर्मी से एक अन्य आरोपी सुबोध उर्फ़ रवि मार्टिन की तलाश कर रही है।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker