छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजी

ISRO का आदित्य L1 पृथ्वी की कक्षा में पहुंचा:16 दिन चक्कर लगाएगा, फिर 110 दिन में 15 लाख किमी दूर L1 पॉइंट पर पहुंचेगा

THE NARAD NEWS24…………………………..चंद्रयान-3 की चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कामयाब लैंडिंग के दसवें दिन ISRO ने शनिवार को आदित्य L1 मिशन लॉन्च कर दिया। आदित्य सूर्य की स्टडी करेगा। सुबह 11.50 बजे PSLV-C57 के XL वर्जन रॉकेट के जरिए श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से आदित्य L1 लॉन्च किया गया।

रॉकेट ने 63 मिनट 19 सेकेंड बाद आदित्य को 235 x 19500 Km की ऑर्बिट में छोड़ दिया। करीब 4 महीने बाद यह लैगरेंज पॉइंट-1 तक पहुंचेगा। इस पॉइंट पर ग्रहण का प्रभाव नहीं पड़ता, जिसके चलते यहां से सूरज पर आसानी से रिसर्च की जा सकती है। ​इस मिशन की अनुमानित लागत 378 करोड़ रुपए है।

4 पॉइंट में जानें आदित्य L1 का सफर

आदित्य 16 दिनों तक पृथ्वी की कक्षा में रहेगा और 5 बार थ्रस्टर फायर कर अपनी ऑर्बिट बढ़ाएगा।
इसके बाद फिर से आदित्य के थ्रस्टर फायर किए जाएंगे और ये L1 पॉइंट की ओर निकल जाएगा।
L1 पॉइंट के पास पहुंचने के लिए आदित्य ऑब्जरवेटरी 110 दिनों तक इसी पाथ पर आगे बढ़ती जाएगी।
थ्रस्टर के जरिए आदित्य को L1 पॉइंट की ऑर्बिट में डाला जाएगा और ये प्रयोग करना शुरू कर देगा।

देश के पहले सौर मिशन आदित्य L1 को PSLV-C57 रॉकेट के XL वर्जन से लॉन्च किया गया।

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker