RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़राजनीति

संवैधानिक संस्थाओं को बंधक बनाने की साजिश कर रहा है इंडी गठबंधन : भाजपा

प्रदेश प्रवक्ता उज्ज्वल दीपक ने कहा : ज्ञानेश कुमार को हटाने व एसआईआर निरस्त करने की आड़ में अराजकता, गुण्डागर्दी और असंवैधानिक हथकण्डे अपनाना निंदनीय

​The narad news 24,,,,,रायपुर।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता उज्ज्वल दीपक ने दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने और एसआईआर को रद्द करने की मांग को लेकर कांग्रेस, ‘इण्डी गठबंधन’ और कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा किए जा रहे आंदोलन के दौरान अराजक, अलोकतांत्रिक, अमर्यादित और असंवैधानिक राजनीतिक आचरण की कड़े शब्दों में निंदा की है। श्री दीपक ने कहा कि लोकतंत्र में असहमति और विरोध प्रदर्शन का अधिकार सभी को है, किंतु विरोध के नाम पर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाना, प्रशासनिक कार्यप्रणाली को बाधित करना और संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा को तार-तार करना पूरी तरह अराजकता और हताशा का परिचायक है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री दीपक ने कहा कि चुनाव आयोग जैसे निष्पक्ष व स्वायत्त संस्थान पर बेबुनियाद दबाव बनाना देश के लोकतांत्रिक ढाँचे पर सीधा प्रहार है। मुख्य चुनाव आयुक्त को असंवैधानिक तरीके से हटाने की मांग करना और दबाव बनाने के लिए सड़कों पर उपद्रव फैलाना यह साबित करता है कि विपक्ष का भारतीय संविधान, न्यायपालिका और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में कोई विश्वास नहीं रह गया है। श्री दीपक ने कहा कि जनता द्वारा बार-बार नकारे जाने के बाद कांग्रेस और उसके सहयोगी दल अपनी राजनीतिक जमीन खो चुके हैं। अब वे मुद्दों की राजनीति करने के बजाय घटिया राजनीतिक हथकण्डों और अराजकता पर उतर आए हैं। आंदोलन की आड़ में राजधानी में सामान्य जनजीवन को अस्त-व्यस्त करना, पुलिस व प्रशासन के साथ अभद्रता करना और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना किसी भी दृष्टि से स्वस्थ राजनीति का हिस्सा नहीं हो सकता। श्री दीपक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संविधान, विधि के शासन और सभी संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

——————–

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button