BREKING NEWSEDUCATIONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़पुलिस प्रशासनरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के चैम्पियन्स ट्रॅाफी मैच के दौरान महंगी लग्जरी वाहन में ऑनलाईन सट्टा संचालित करने वाले 02 सटोरिये गिरफ्तार

थाना डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत रोहिणीपुरम तालाब पास महंगी लग्जरी चार पहिया वाहन में सवार होकर कर रहे थे ऑन लाईन सट्टा का संचालन।*

 

 

The Narad News 24,,,,रायपुर पुलिस

दिनांक 05.03.2025

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के चैम्पियन्स ट्रॅाफी मैच के दौरान महंगी लग्जरी वाहन में ऑनलाईन सट्टा संचालित करने वाले 02 सटोरिये गिरफ्तार

थाना डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत रोहिणीपुरम तालाब पास महंगी लग्जरी चार पहिया वाहन में सवार होकर कर रहे थे ऑन लाईन सट्टा का संचालन।*

* एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना डी.डी.नगर पुलिस की संयुक्त टीम की कार्यवाही।*

 

* सटोरियों के कब्जे से 01 नग आईफोन, 01 नग वीवो कम्पनी का मोबाईल फोन, जेगुवार कार क्रमांक सी.जी.04/एम./0008 तथा नगदी रकम 2,00,000 रूपये किया गया है जप्त।*

 

* जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 32,00,000/- रूपये।*

 

* सटोरियों के विरूद्ध थाना डी.डी. नगर में अपराध क्रमांक 104/25 धारा 7 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।*

विवरण – पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर श्री अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को जुआ एवं सट्टा पर पूर्णरूपेण अंकुश लगाने हेतु जुआ, सट्टा एवं ऑन लाईन सट्टा संचालित करने वालों की पतासाजी कर उन पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

 

इसी तारतम्य में दिनांक 04.03.25 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत रोहिणीपुरम तालाब के पास चार पहिया वाहन में सवार व्यक्ति ऑनलाईन स्ट्टा संचालित कर रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना डी.डी.नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये वाहन को चिन्हांकित किया गया। वाहन के पास जाकर देखने पर वाहन के अंदर 02 व्यक्ति सवार थे, जिनसे पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम सौरभ जैन एवं विकास कुमार अग्रवाल होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें मोबाईल फोन को चेक करने पर उनके द्वारा भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के चैम्पियन्स ट्रॉफी मैच के दौरान मोबाईल फोन में classicexch.99.com नामक वेबसाईड में आई.डी.लेकर ऑन लाईन सट्टा संचालित करना पाया गया।

 

जिस पर आरोपी सौरभ जैन एवं विकास कुमार अग्रवाल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 नग आईफोन, 01 नग वीवो कम्पनी का मोबाईल फोन, जेगुवार कार क्रमांक सी.जी.04/एम./0008 तथा नगदी रकम 2,00,000 रूपये जुमला कीमती लगभग 32,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना डी.डी. नगर में अपराध क्रमांक 104/25 धारा 7 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

 

*गिरफ्तार आरोपी*

 

*01. सौरभ जैन पिता सुभाष जैन उम्र 36 साल साकिन सेक्टर 01 हनुमान मंदिर गली गोल चौक के पास थाना डी.डी.नगर रायपुर।*

 

*02 विकास कुमार अग्रवाल पिता पवन कुमार अग्रवाल उम्र 42 साल साकिन गुढियारी, उमा डेयरी के पास मकान नंबर 590 लक्ष्मी निवास थाना गुढियारी जिला रायपुर।*

 

*कार्यवाही में निरीक्षक एस.एन. सिंह थाना प्रभारी डी.डी.नगर, एण्टी क्राईम साईबर यूनिट से निरीक्षक परेश पाण्डेय, सउनि अतुलेश राय, आर. प्रशांत शुक्ला, केशव सिन्हा, हरजीत सिंह, लालेश नायक, अमित वर्मा, नितेश राजपूत एवं टी.जी. आर. शंकर यादव की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।*

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker