RIAPURRIAPUR BREKING NEWSकैबिनेट मंत्रीछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़रायपुर उत्तररायपुर उत्तर नवनिर्वाचित विधायकरोजगारलाइफस्टाइलविधायकस्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

हरित स्वच्छता अभियान का शुभारंभ – प्लास्टिक मुक्त भारत की ओर एक और कदम,, विधायक पुरंदर मिश्रा

झाड़ू हाथों में, संकल्प हृदय में – स्वच्छता का अलख जगा 'LiFE' अभियान"  "स्वच्छता का उत्सव, पर्यावरण का प्रण – रायपुर से शुरू हुआ हरित क्रांति का संदेश"

 

 

“स्वच्छता का उत्सव, पर्यावरण का प्रण – रायपुर से शुरू हुआ हरित क्रांति का संदेश”

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर।

भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, स्वच्छ भारत मिशन (शहरी), LiFE (पर्यावरण के लिए जीवनशैली) और राष्ट्रीय सेवा योजना (NSSO) के संयुक्त तत्वावधान में ‘हरित स्वच्छता अभियान’ का शुभारंभ 2 जून 2025 को भव्य समारोह के साथ हुआ। यह अभियान 1 जून से 5 जून 2025 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य वैज्ञानिक तरीके से प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना, प्लास्टिक आउट–फेंकिंग ज़ोन की स्थापना तथा RRR (Reduce, Reuse, Recycle) सेंटर पर प्लास्टिक कलेक्शन ड्राइव चलाना है।

शुभारंभ कार्यक्रम में मंच पर अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया, अध्यक्षता राज्य के वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर विधानसभा के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू, रायपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मिलन चौबे, नगर निगम आयुक्त, एमआईसी सदस्य श्रीमती सीमा संतोष साहू, विभिन्न पार्षदगण एवं सम्मानित नागरिकों की उपस्थिति रही।

 

कार्यक्रम के आरंभ में सभी पदाधिकारियों एवं आमजन ने ‘स्वच्छता अभियान’ की विशेष कैप पहनकर स्वच्छता शपथ ली। तत्पश्चात एक जागरूकता रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिसमें स्वच्छता का संदेश जन–जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।

मुख्य कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने मिलकर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का प्रत्यक्ष संदेश दिया और नागरिकों से अपील की कि वे प्लास्टिक का प्रयोग कम करें, पुन: उपयोग योग्य वस्तुओं को अपनाएँ और रीसायक्लिंग को जीवन का हिस्सा बनाएँ। पूरे आयोजन में हजारों की संख्या में नागरिक उपस्थित रहे और उन्होंने स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

 

यह अभियान ‘LiFE – पर्यावरण के लिए जीवनशैली’ को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जिससे आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित और स्वच्छ भविष्य सुनिश्चित किया जा सके।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker