RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़रायपुर कलेक्टररोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

जिला प्रशासन रायपुर द्वारा बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना, नोडल अधिकारी नियुक्त , कलेक्टर डॉ गौरव सिंह

District administration Raipur established flood control room, appointed nodal officer, Collector Dr. Gaurav Singh

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर, 2 जून 2025। आगामी मानसून सत्र 2025 के दौरान संभावित अतिवृष्टि और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार जिला कार्यालय रायपुर में जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जो 24 घंटे सतत रूप से कार्य करेगा।

बाढ़ नियंत्रण कक्ष जिला कार्यालय रायपुर के कक्ष क्रमांक-6 में स्थापित किया गया है। आम नागरिक आपात स्थिति में दूरभाष क्रमांक 0771-2413233 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

इस नियंत्रण कक्ष के सफल संचालन हेतु श्री मनीष मिश्रा, अपर कलेक्टर (मोबाइल: 9424281408) को नोडल अधिकारी तथा श्री एस. के. पटले, जिला समन्वयक, राजीव गांधी शिक्षा मिशन (मोबाइल: 9926615200) को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

जिला प्रशासन नागरिकों से अपील करता है कि वे किसी भी आपातकालीन स्थिति में तत्काल बाढ़ नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें, ताकि समय रहते राहत और सहायता पहुँचाई जा सके।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker