BREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGEDUCATIONHOSPITALRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकानून व्यवस्थाकृषिघोषणा पत्रछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़पूर्व विधायक रायपुर पश्चिमबधाई शुभकामनाएंराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरेलवेरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनावविधायकवोटव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

चुनावी न्याय रथ का शुभारंभ,विकास उपाध्याय न्याय रथ में सवार होकर रायपुर लोकसभा के अंतर्गत आने वाले नौ विधानसभा में करेंगे चुनावी प्रचार

Election Nyaya Rath inaugurated, Vikas Upadhyay will ride in Nyay Rath and campaign in nine assembly constituencies under Raipur Lok Sabha.

 

 

The Narad news 24,,,,,रायपुर, लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने अनोखे अंदाज में चुनावी यात्रा का आरंभ कर दिया है। कांग्रेस भवन गांधी मैदान में आज वरिष्ठ नेता धनेंद्र साहू सत्यनारायण शर्मा राजेंद्र तिवारी छाया वर्मा अनीता शर्मा कुलदीप जुनेजा पंकज शर्मा शैलेश नितिन त्रिवेदी गिरीश दुबे उधो राम वर्मा प्रमोद दुबे कन्हैया अग्रवाल की मौजूदगी में न्याय रथ का शुभारंभ किया। इस दौरान विकास उपाध्याय की माता जी एवं उनकी धर्मपत्नी सहित बच्चे भी उपस्थित थे। उन्होंने अपनी माता से आशीर्वाद लेकर चुनावी यात्रा के लिए निकल पड़े।

विकास उपाध्याय रायपुर लोकसभा के अंतर्गत आने वाले नौ विधानसभाओं में न्याय रथ के माध्यम से चुनाव का प्रचार करेंगे।

विधानसभा के अंतर्गत आने वाले 29 ब्लॉकों में न्याय रथ में सवार होकर जाएंगे गांवण्गांव घूम कर वह अपना प्रचार करेंगे। कार्यकर्ताओं किसानों मजदूर महिलाओं एवं युवाओं से मुलाकात करेंगे। यात्रा के समापन के पश्चात वह न्याय रथ में ही रात्रि विश्राम करेंगे फिर अगले दिन सुबह से ही गांव में प्रभात फेरी कर यात्रा की शुरुआत करेंगे।

रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने कहा कि लोकसभा 29 ब्लाक के अंतर्गत आने वाले 2000 से अधिक गांव में रहने वाले 23 लाख मतदाताओं के पास कांग्रेस की 10 गारंटी एवं 25 न्याय को पहुंचाया जाएगा वरीष्ठ नेताओ एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर इन सभी लक्ष्यों को पूरा किया जाएगा।

इस यात्रा की शुरुआत आज से कर दी गई है। विकास उपाध्याय ने आज ग्राम मुरा में प्रभात फेरी कर कार्यकर्ताओं के साथ भेंट मुलाकात की तत्पश्चात रायखेड़ा में कार्यरत मनरेगा श्रमिकों से मुलाकात की धंसूली में जनसंपर्क करने के बाद ग्राम बंगाली के लिए रवाना हुए जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। स्वागत करने के पश्चात जनसंपर्क भी किया गया। इसके बाद रवौना में मनरेगा मजदूरों से मुलाकात की एवं कांग्रेस द्वारा श्रमिकों के लिए श्रमिक न्याय गारंटी की जो घोषणा की गई है जिसके तहत कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रतिदिन ₹400 की दर से मजदूरों को भुगतान किया जाएगा इस गारंटी को मनरेगा मजदूरों को बताया।

जामबाड़ी माठ में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए जहां वरिष्ठ कांग्रेसियों का सम्मान किया गया एवं समाज के प्रमुखों का सम्मान करके उनके साथ भोजन भी किया।

खरोरा में चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों के साथ बैठक की गई एवं प्रेस क्लब के सदस्यों से मुलाकात करने के पश्चात नगर भ्रमण करते हुए गुरुद्वारा मस्जिद एवं महामाया मंदिर के दर्शन किए। ग्राम बेलदार सिवनी में पहुंचे विकास उपाध्याय का आम जनता ने स्वागत किया एवं जनसंपर्क में शामिल हुए तत्पश्चात ग्राम धिवरा में भी जनसंपर्क किया गया। कार्यक्रम के समापन के पश्चात ग्राम कोरासी मे रात्रि विश्राम करेंगे।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button