पूर्व की कांग्रेस सरकार में माओवादी आतंक और अपराध पर लगाम कसा जा रहा था न कि उन्हें बढ़ावा दिया गया – विकास उपाध्याय
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बयान कि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने माओवादी आतंक को संरक्षण दिया सरासर झूठ भारतीय जनता पार्टी सिर्फ झूठ के सहारे जनता को कर रही है गुमराह भारतीय जनता पार्टी के रमन सिंह जी की सरकार के तीन कार्यकाल में क्या माओवादी आतंक देश के सर्वाधिक चरम सीमा पर नहीं थे

The narad news 24,,,,,,,,,,,,,,,,रायपुर ,,,,,,(छत्तीसगढ़) द। पूर्व संसदीय सचिव एवं छाया सांसद विकास उपाध्याय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर तंज कसा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ झूठ के सहारे जनता को गुमराह करने का काम करती है और माओवादी आतंक को लेकर भी एक बार फिर केंद्रीय गृह मंत्री जी झूठ बोल रहे हैं। विकास उपाध्याय ने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार में माओवादी आतंक और अपराध पर लगातार लगाम कसा जा रहा था न कि उन्हें बढ़ावा मिला और प्रदेश की जनता जितनी कांग्रेस सरकार में सुरक्षित थी उससे कहीं ज्यादा तो

बीजेपी की सरकार में आपराधिक प्रकरणों से त्रस्त हैं। उपाध्याय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के रमन सिंह जी की सरकार के तीन कार्यकाल में क्या माओवादी आतंक देश के सर्वाधिक चरम सीमा पर नहीं थे, अमित शाह जी से पूछना चाहता हूं कि छत्तीसगढ़ प्रदेश को शर्मसार करने वाली सबसे भयानक घटना झीरम घाटी जिसमें कांग्रेस के शीर्ष नेता सहित 30 लोग शहीद हुए वही मदनवाडा जैसी घटना में पुलिस के एस पी सहित,जवान शहीद हुए थे यह किसके कार्यकाल में हुआ था।


