BJPBJP CGBREKING NEWSRIAPURRIAPUR BREKING NEWSउप-मुख्यमंत्री विजय शर्माछत्तीसगढ़मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायराजनीतिरोजगारलाइफस्टाइलविधायक

बैठक में सभी मोर्चों को लोकसभा चुनाव के लिए जिम्मेदारी सौंप गई लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटें जीतने लिया संकल्प मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

भाजपा का कार्यक्रम पूरे साल भर चलता है -किरण सिंह देव

 

 

The Narad news 24,,,,,,रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी की संयुक्त मोर्चा की बैठक में आगामी कार्ययोजना के बारे में चर्चा की गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सभी मोर्चों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव के परिप्रेक्ष्य में अहम जिम्मेदारी सौंपी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटें जीतने के संकल्प के साथ जुटने की अपील की। भाजपा प्रदेश कार्यालय में सभी मोर्चों की संयुक्त बैठक रविवार को रखी गई थी। बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय उपस्थित थे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टि से और नियमित रूप से जो कार्य योजना रहती है, उन योजनाओं को लेकर नीचे तक जाकर मंडल स्तर तक के कार्यों को संपादित करने पर बल दिया जाएगा। बूथ कमेटियों के कार्यकर्ताओं को चुनाव की दृष्टि से मोर्चावार अब अलग-अलग वर्ग और समाजों के बीच में जाकर कार्य करना है। कार्यकर्ता भाजपा के समन्वयक के रूप में कार्य करते हैं और हमारी सरकार के कार्यक्रम व पार्टी की घोषणाओं पर जो क्रियान्वयन हो रहा है, उस योजना से अवगत कराने का कार्य कार्यकर्ताओं को करना है। श्री देव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जो 1 जनवरी से लेकर 31 दिसंबर तक के वर्षभर के कार्यक्रम तय करती है और वर्षभर हमारा कार्यक्रम चलता है। भाजपा सतत प्रयत्नशील रहती है कि अपने कार्यक्रमों को कार्यकर्ताओं के माध्यम से नीचे तक ले जा सके।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि मोर्चों का गठन भारतीय जनता पार्टी की श्रेष्ठ सांगठनिक परंपरा रही है और बहुत ही सुदृढ़ मोर्चों का गठन है। बूथ तक उसकी इकाई है और जो वर्षभर कार्यक्रम चलने वाले हैं, उसके क्रियान्वयन के लिए हम सब समन्वयक के रूप में कार्य करेंगे, जनता के बीच में जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और सरकारी कार्यक्रमों का क्रियान्वयन करेंगे। श्री देव ने कहा कि ‘मोदी की गारंटी’ विकसित भारत की परिकल्पना के साकार होने की गारंटी है। सभी प्रदेशवासियों को इस बात का अनुभव हो रहा होगा कि लगातार मोदी की गारंटी पर सभी क्षेत्रों में काम हो रहा है और भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी कहीं आधार कार्ड बनाने का कार्य हो, कहीं आयुष्मान भारत कार्ड बनाने का कार्य हो, प्रधानमंत्री आवास का विषय हो, इन विषयों को लेकर जन-जन तक भी पहुँचेंगे और अन्य जो योजनाएँ भी जन भावनाओं के अनुरूप विकास की दृष्टि से पूर्ण हों, इसका ध्यान रखेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार का गठन होते ही मुख्यमंत्री श्री साय ने पार्टी की घोषणाओं पर अमल करना शुरू कर दिया है। कैबिनेट में फैसला लेना प्रारंभ हो गया है। निश्चित रूप से हमने जो वादा किया है वह समयबद्ध तरीके से पूरा होगा। पहली ही कैबिनेट की बैठक में 18 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति हो गई। सुशासन दिवस पर 3700 करोड रुपए से ज्यादा की बकाया बोनस राशि सभी किसानों को खाते में सीधे जमा कर दी गई। भाजपा की प्रदेश सरकार अपनी सभी घोषणाओं को समयबद्ध तरीके से निश्चित रूप से पूरा करने के लिए कार्य कर रही है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण को देश के स्वाभिमान का प्रतीक बताते हुए श्री देव ने कहा कि प्रभु श्री राम अपनी जन्मभूमि पर प्रतिष्ठित हो रहे हैं। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ जनता में भी व्यापक उत्साह है और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। निश्चित रूप से खुशहाली के रूप में एक उत्सव के रूप में यह दिन स्मरणीय होगा।

बैठक में युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, मोर्चा अध्यक्ष सहित सभी मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

—————-

The Narad News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button