भव्य रैली में मिला स्नेह अपार समर्थन के लिए सबका आभार रायपुर का चप्पा-चप्पा, बोल रहा भाजपा!,विधायक अनुज शर्मा
धरसीवां विधायक श्री अनुज शर्मा ने पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जोरदार प्रचार किया और भाजपा की जनहितैषी नीतियों व विकास कार्यों को जनता के सामने रखा

The Narad News 24,,,,,,रायपुर नगर निगम के अंतर्गत राम नगर भक्त माता चौक में आज एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महापौर पद की प्रत्याशी श्रीमती मीनल चौबे, पार्षद पद की प्रत्याशी श्रीमती राधिका साहू और श्री भोला साहू के समर्थन में भारी संख्या में लोग उमड़े।

इस जनसभा में धरसीवां विधायक श्री अनुज शर्मा ने पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जोरदार प्रचार किया और भाजपा की जनहितैषी नीतियों व विकास कार्यों को जनता के सामने रखा। श्री शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा ही वह पार्टी है जो रायपुर के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने उपस्थित देवतुल्य मतदाताओं से अपील की कि वे भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाकर नगर निगम में सुशासन और पारदर्शिता की नई मिसाल कायम करें।
जनसभा में स्थानीय नागरिकों ने भी भारी उत्साह और समर्थन दिखाया, जिससे माहौल में जोश और विश्वास की लहर देखने को मिली। जनता ने एक सुर में भाजपा के पक्ष में नारे लगाए और आगामी चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
भाजपा का