छत्तीसगढ़हादसा

सदमें में आकर मामा ने भी हॉस्पिटल के दूसरे मंजिल से कूदकर कर ली आत्महत्या : रक्षाबंधन के दिन बहन-भांजे की बीमारी से मौत

THE NARAD NEWS24…………………छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक हॉस्पिटल की दूसरी मंजिल से युवक ने कूदकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवक की बहन प्रेग्नेंट थी। रक्षाबंधन के एक दिन पहले उसने बच्चें को जन्म दिया। लेकिन बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद बीमारी की वजह से बहन ने भी दम तोड़ दिया। अपनी सगी बहन और भांजे की मौत से युवक सदमें में था। जिसकी बाद वो खुद अस्पताल के दूसरी मंजिल से कूद गया। जमीन में गिरते ही उसके सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। ये पूरा मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।

ऊंचाई से कूदने पर युवक के सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, कबीरधाम का रहने वाला नरेंद्र कुमार सहरिया(उम्र-23) की बहन नवा रायपुर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती थी। रक्षाबंधन के एक दिन पहले नरेंद्र की बहन ने एक बच्चे को जन्म दिया। जिसकी पैदा होते ही मौत हो गई। इस घटना से पूरा परिवार दुखी था। तभी अगले दिन मां की भी सिकलसेर बीमारी से हॉस्पिटल में मौत हो गई। बहन और नवजात भांजे की मौत से भाई नरेंद्र सदमें में चला गया।
इस मामले में राजेंद्र नगर थाना पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button