क्राइमछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में दो बहनों से गैंगरेप:रक्षाबंधन मनाकर भाई के साथ बाइक से लौट रही थीं, रिम्स के पास रास्ता रोककर आरोपियों ने किया दुष्कर्म

THE NARAD NEWS24……………………………….रायपुर में 2 युवतियों के साथ गैंगरेप हुआ है। दुष्कर्म इस मामले में भाजपा नेता के बेटे समेत 10 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों युवतियां रक्षाबंधन मनाकर गुरुवार की देर शाम अपने भाई के साथ रायपुर लौट रही थी। तभी मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के रिम्स अस्पताल के सुनसान इलाके में आरोपियों ने रास्ता रोककर वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस गिरफ्त में आरोपी, इनमें एक भाजपा नेता का बेटा भी शामिल है।

पीड़ितों ने 31 अगस्त को रात 1 बजे मंदिर हसौद थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाया। दोनों बहने अपने भाई के साथ भानसोज के रास्ते महासमुंद से रायपुर लौट रही थी। तभी बाइक सवार तीन लड़कों ने रास्ता रोका। इसी बीच पीछे से चार गाड़ियों में सवार करीब 7 लड़के और आ गए। फिर उन्हें सुनसान जगह पर ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

ये पूरी घटना गुरुवार की देर शाम मंदिर हसौद थाने की है।

रातभर आरोपियों को खोजती रही पुलिस

जानकारी के मुताबिक राजधानी में देर रात 2 युवतियों के साथ गैंगरेप की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने 2 एएसपी, 3 डीएसपी और 6 थानेदारों की अलग-अलग टीम बनाकर आरोपियों की खोजबीन की। मामले में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker