क्राइमछत्तीसगढ़

बाइक से गिरने का नाटक कर मांगी मदद, फिर चाकू अड़ाकर छीनने लगे पैसे और मोबाइल : पिता-पुत्र से लूट की कोशिश

रायपुर में लूट सामने आया है। जिसमें बाइक सवार 2 बदमाशों ने बाइक गिरने का नाटक कर गली से गुजर रहे पिता-पुत्र से मदद के नाम पर लूट की कोशिश की। दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। जिसके बाद बाप-बेटे बदमाशों के चंगुल से बच निकले।

पहले बाइक से गिरने का नाटक बदमाशों ने पिता-पुत्र से मांगी मदद।

आरोपी भी मौके से फरार हो गए। सरस्वती नगर के शहीद मनमोहन सिंह बक्शी वार्ड की ये घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। अभी तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं हुई है। पुलिस पीड़ित और आरोपियों की तलाश में जुटी है।
घटना कुछ दिन पहले की बताई जा रही है। रात 1 बजे के करीब पिता-पुत्र रेलवे स्टेशन से उतरकर पैदल घर जा रहे थे। तभी गली में 2 युवक बाइक लेकर पहुंचे। वे कुछ दूर आगे बढ़कर बाइक से गिरने का नाटक करने लगे। जिसके बाद पिता-पुत्र उनकी मदद के लिए आगे बढ़े।

फिर बदमाशों ने चाकू अड़ाकर पिता-पुत्र से लूट की कोशिश की, विरोध करने पर मारपीट की।

इसी बीच बाइक सवार लुटेरे दोनों पर चाकू अड़ाकर जेब से पैसे और मोबाइल छीनने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों से मारपीट भी की। पिता-पुत्र दोनों आरोपियों का सामना करते रहे।

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker