छत्तीसगढ़मनोरंजन

मलयाली एक्ट्रेस अपर्णा नायर की मौत:फंदे से लटकी मिली बॉडी; चंद घंटे पहले सोशल मीडिया पर एक्टिव थीं

THE NARAD NEWS24…………………..मलयालम एक्ट्रेस अपर्णा नायर की मौत हो गई है। उनकी बॉडी फंदे से लटकी मिली। पहली नजर में मामला सुसाइड का लग रहा है। यह घटना गुरुवार शाम 7:30 बजे की है। अपर्णा के घर में उस वक्त उनकी मां और बहन मौजूद थीं।

अपर्णा को आनन-फानन में हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां डॉक्टर्स ने उन्हें डेड घोषित कर दिया। हॉस्पिटल वालों ने ही स्थानीय पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अपर्णा सिर्फ 31 साल की थीं। वे केरल के तिरुवनंतपुरम की रहने वाली थीं। वे अपने पीछे दो बेटियां छोड़ गई हैं।

मौत के कुछ देर पहले सोशल मीडिया पर एक्टिव थीं अपर्णा
पुलिस ने फिलहाल इसे अननेचुरल डेथ मानकर रिपोर्ट दर्ज की है। आस-पास के लोगों से पूछताछ जारी है। हमने जब अपर्णा का इंस्टाग्राम अकाउंट चेक किया तो पता चला कि वो कुछ देर पहले तक एक्टिव थीं।

अब इस बीच उनके साथ ऐसा क्या हुआ, यही सबसे बड़ा सवाल है। उन्होंने अभी एक हफ्ते पहले तक अपने पति के साथ फोटो शेयर किया था। उन्होंने कैप्शन में अपने पति को अपनी सबसे बड़ी मजबूती बताया था।

अपर्णा के चाहने वाले उनके सोशल मीडिया पोस्ट पर जाकर उन्हें याद कर रहे हैं। लोग उनकी फोटोज पर RIP लिख कर शोक संवेदना प्रकट कर रहे हैं।

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker