BJP CGBREKING NEWSEDUCATIONHOSPITALpm modiकानून व्यवस्थाकृषिघोषणा पत्रछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धार्मिकबेमेतराबेमेतरा नवनिर्वाचित विधायक दीपेश साहूमहतारी वंदन योजनाराजनीतिराम भगवान श्री रामरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनावविधायकवोटव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

व्यापारियों की कोई चिंता करने वाला है तो वो है मोदी जी :- विधायक साहू

बेमेतरा मे भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ की विधानसभा स्तरीय सम्मान समारोह  बेमेतरा विधायक दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप मे हूए सम्मिलित

 

 

 

The Narad News 24,,,,,बेमेतरा :-बेमेतरा भारतीय जनता पार्टी व्यापारी प्रकोष्ठ की विधानसभा स्तरीय व्यापारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया l जिसमे बेमेतरा विधायक दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप मे कार्यक्रम मे सम्मालित हूए l कार्यक्रम की शुरुवात मुख्य अतिथि विधायक साहू को बुके भेटकर सम्मानित किया गया l जिसमे बाद कार्यक्रम मे उपस्थित समस्त व्यापारी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओ के साथ सामाजिक शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यापारियों को भगवान श्री राम की स्मृति चिन्ह भेटकर मुख्य अतिथियों के हाथों से सम्मानित किया गया l

वही कार्यक्रम मे विधायक दीपेश साहू द्वारा भाजपा गमछा पहनाकर व्यापारियों का स्वागत किया गया l कार्यक्रम मे आगामी लोकसभा चुनाव में व्यापार प्रकोष्ठ की भूमिका को लेकर गंभीर मंत्रणा की गई। छत्तीसगढ़ में फिर भाजपा की सरकार बनाने व्यापार प्रकोष्ठ की भूमिका को रेखांकित करते हुए अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन से जोड़ने प्रतिबद्धता दोहराई गईl कार्यक्रम शिशु मंदिर बेमेतरा मे मुख्य अतिथि बेमेतरा विधायक दीपेश साहू की उपस्थित मे सम्पन्न हुआ l

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हूए दीपेश साहू ने कहा की विधानसभा चुनाव मे व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रत्येक नागरिकों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हूए छत्तीसगढ़ मे भाजपा की सरकार बनाने मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है इस बार आगामी लोकसभा चुनाव मे भी व्यपारी प्रकोष्ठ से काफ़ी उम्मीद है आप सभी इस बार अधिक से अधिक मतों से हमारे दुर्ग लोक सभा प्रत्यासी बड़े भैया विजय बघेल जी को भारी मतों से विजयी दिलाकर केंद्र मे 400 लोकसभा सीट पार के साथ केंद्र मे भाजपा की सरकार बनाना है l व्यापार प्रकोष्ठ किसी भी प्रदेश में व्यापारियों की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है। व्यापारी स्वाभाव से सरल होता है, कमजोर नहीं होता। इसलिए व्यापार प्रकोष्ठ को व्यापारियों को जोड़कर मजबूत संगठन बनाना चाहिए। हमारी मोदी जी की सरकार सबसे ज्यादा व्यापारियों की चिंता करते है और सम्मान करते है l मोदी जी की सरकार व्यापारियो के लिए अनेको योजनाए संचालित कर रही है जिसके माध्यम से व्यवसाय व्यापार चलाये के लिए केंद्र सरकार हमेशा व्यापारियों के लिए अनेको कदम उठा रही है l

विधायक साहू ने कहा की व्यापार प्रकोष्ठ अच्छे तरीके से अपना काम कर रही है। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ से आशान्वित है हर संभव सहयोग करने के लिए भाजपा के सभी नेता तत्पर है। निश्चित तौर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा को मजबूती प्रदान करेगा। और आगामी लोकसभा चुनाव मे संगठित 400सीट पार के लक्ष्य को लेकर केंद्र मे भारतीय जनता पार्टी की सरकार बननाना है lआज किसी प्रदेश की आबादी में बहुत बड़ी संख्या व्यापारी वर्ग की होती है।

 

कार्यक्रम मे विधायक दीपेश साहू के साथ शिव चंद्राकर, अजय असिन, शंकर बजाज, अनिल माहेश्वरी, सुरेश पटेल, महेश राजपूत, राजेश दीवान, दीपक मोटवानी, श्याम सलूजा, अमित महेशवरी,राजा राम साहू, लाला अग्रवाल,हरजीत छुरा,नीतू कोठारी, केशव मोटवानी,अरुण राठी, इलियास सेखानी,नम्रता चंदेल, सुनील मिश्रा,सोनी जी,पूनम सोनी, लक्ष्मी सोनी,राजू देवांगन,रोहित साहू,ललिता साहू, रीना साहू,सावित्री रजक,पिंकी साहू,सहित भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारी कार्य कर्ता मौजूद रहे l

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker