BJPBJP CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकुरूद विधायक अजय चंद्राकरकैबिनेट मंत्री केदार कश्यपकैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगनखाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेलखेल मंत्री टंकराम वर्माछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीधरसीवा विधायकमंत्री बृजमोहन अग्रवालमंत्री लखन लाल देवांगनमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर उत्तर नवनिर्वाचित विधायकरायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर ग्रामीण विधायकरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षासंजय श्रीवास्तवस्वच्छता अभियानस्वास्थ विभागस्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल

नामांकन रैली की प्रचण्ड भीड़ ने बढ़ाया भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह

कार्यकर्ताओं का उत्साह बता रहा, भाजपा जीत का नया रिकॉर्ड बनाएगी : मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय

 

 

कार्यकर्ताओं का उत्साह बता रहा, भाजपा जीत का नया रिकॉर्ड बनाएगी : मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय

 

भाजपा विकास करने के लिए प्रतिबद्ध है : किरण सिंहदेव

 

नामांकन रैली की भीड़ को देखकर कांग्रेसी घबरा रहे हैं : अरुण साव

 

जनता जानती है कि उनका विकास भाजपा के साथ ही संभव है -बृजमोहन अग्रवाल

 

कांग्रेस के कुशासन के खिलाफ 10 माह पहले जो विश्वास जनता ने भाजपा पर जताया था वह विश्वास कायम है – सुनील सोनी

 

The Narad News 24,,,,,,रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुनील सोनी ने रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव हेतु शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिहदेव ,उपमुख्यमंत्री अरुण साव, भाजपा रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित हजारों कार्यकर्ताओं व जनता के साथ भाजपा कार्यालय एकात्मक परिसर से रैली निकाल के कलेक्ट्रेट पहुंच कर अपना नामांकन दाखिल किया।

इस मौके पर नामांकन रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सुनील सोनी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। पूर्व सांसद, रायपुर नगर निगम के महापौर-सभापति रहे, और विभिन्न पदों पर रहकर लंबे समय तक रायपुर की सेवा कार्य किया है। ऐसे लोकप्रिय श्री सोनी को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। रायपुर दक्षिण विधानसभा में 35 साल से लगातार भारतीय जनता पार्टी जीतती रही है। यह अपराजेय योद्धा बृजमोहन अग्रवाल का क्षेत्र है। आज भाजपा उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, केंद्र में संसद सदस्य बनाकर भेज दिया है। इसलिए श्री सुनील सोनी को भाजपा ने प्रत्याशी बनाकर चुनाव के मैदान में उतारा है। उनको आशीर्वाद देकर विजयी बनाना है। कांग्रेस के 5 वर्षों के कुशासन को प्रदेश की जनता ने देखा है। भाजपा के सुशासन व विकास के सपने को दक्षिण में उतारने के लिए भाजपा को जीताना है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि कांग्रेस चाहे जितने दावे-पर-दावे करती रहे, आज इस नामांकन रैली और सभा में उमड़ा जनसमूह यह बता रहा है कि भाजपा रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में जीत का नया रिकॉर्ड बनाएगी। भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी से रायपुर का प्रत्येक नागरिक सुपरिचित है। छात्र राजनीति से संसदीय राजनीति तक का सफर तय कर चुके श्री सोनी ने रायपुर नगर निगम के सभापति व महापौर, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष और फिर रायपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद के तौर पर विकास की इबारतें लिखी हैं। श्री देव ने कहा कि सन् 1990 से सन् 2023 तक लगातार राजधानी की जनता-जनार्दन ने लगातार आठ विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास व्यक्त किया है और उत्तरोत्तर बढ़ते अंतर के साथ जीत का कीर्तिमान रचा है। साढ़े तीन दशक की इस अवधि में विकास के अनेक काम किए गए और आगे भी भाजपा विकास करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को जिस तेज गति से प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने पूरा किया है, उससे जनता-जनार्दन का विश्वास भाजपा के प्रति लगातार दृढ़ होता जा रहा है। श्री देव ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल के विधायक कार्यकाल में हुए कार्यों का जिक्र करते हुए उन कार्यों को और बेहतरीन गति प्रदान कर विकास की गंगा बहाने के लिए भाजपा और भाजपा प्रत्याशी श्री सोनी के तत्पर रहने का भरोसा दिलाते हुए श्री देव ने भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि यह दक्षिण विधानसभा का चुनाव एक-एक कार्यकर्ता के लिए बड़ा महत्वपूर्ण चुनाव है। पिछले चुनाव में आप सभी के आशीर्वाद से बृजमोहन अग्रवाल ने जीत का रिकॉर्ड बनाया था और आज हम सभी को मिलकर उस लीड को बरकरार रखते हुए और अधिक मतों से भाजपा को विजयी बनाना है। श्री साव ने कहा कि आज देश और प्रदेश में भाजपा सरकार और तेज गति से विकास करने का काम कर रही है। श्री साव ने कहा कि नामांकन रैली को देखकर कांग्रेसी घबरा रहे हैं। रायपुर दक्षिण के सभी लोगों से निवेदन है कि आइए हम सब मिलकर रिकॉर्ड तोड़े और रायपुर दक्षिण के सच्चे जन सेवक सुनील सोनी को रिकॉर्ड वोटों से जिताना है।

 

भाजपा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज रायपुर शहर का जो नया स्वरूप दिखाई देता है, उसकी नींव रखने वाले रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी हैं।

श्री अग्रवाल ने कहा कि 15 वर्ष के भाजपा शासन काल की बात करे जिसने 1 ₹ किलो चावल देकर जनता को भूख से निजात दिलवाया। मा नरेंद्र मोदी जी के 10 वर्ष के शासन में जनता के मकान, स्वास्थ्य, स्वच्छता आम जीवन को परिवर्तित करने वाले सारे कार्य हुए। या फिर विगत 10 माह के विष्णुदेव साय जी के कार्यकाल हो जहां पर महिलाओं, किसान, गरीबों, विद्यार्थियों सभी के जीवन स्तर को ऊपर उठाने वाले व्यक्ति मूलक कार्य हुए । जनता जानती है कि उनका विकास भाजपा के साथ ही संभव है। श्री अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज करने के संकल्प और विश्वास के साथ मैदान में है।

 

भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने नामांकन रैली में उमड़ी जनता और कार्यकर्ता की विशाल भीड को धन्यवाद देते हुए कहा कि जनता ने कोंग्रेस के भूपेश बघेल के पिछले 5 वर्ष के कार्यकाल को देखा है उसने छत्तीसगढ़ को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कोल घोटाला, डीमएफ घोटाला, महादेव सट्टा एक भी मौका नहीं बचा जब उसने छत्तीसगढ़ की जनता को न लूटा हो । उनसे परेशान होकर जनता ने भारतीय जनता पार्टी को चुना और रायपुर दक्षिण में भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल को 67000 से अधिक मतों से जिताया । बृजमोहन अग्रवाल जी को भाजपा ने बड़ा दायित्व देकर रायपुर का सांसद बना दिया है और उस क्षेत्र के जनता की सेवा का मौका मुझे दिया है उन्होंने कहा कि जनता अच्छे से जानती है कि 10 माह पहले जो विश्वास उन्होंने भाजपा पर जताया था वह विश्वास कायम है और वे जानते है कि भाजपा की जीत से डबल इंजन की सरकार के विकास की रफ्तार दक्षिण में भी तेज गति से दौड़ेगी। उन्होंने कहा आज फिर आपको विश्वास दिलाता हूं कि आने वाले समय में जनता के भरोसे विश्वास और आशीर्वाद से और तेजी से विकास करेंगे ।

इससे पहले श्री सोनी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, प्रदेश सरकार के मंत्री रामविचार नेताम, श्यामबिहारी जायसवाल, टंकराम वर्मा, लक्ष्मी राजवाड़े, लखनलाल देवांगन, दयाल दास बघेल, भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक अजय चंद्राकर, राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, गुरु खुशवंत साहेब, इंद्रकुमार साहू, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष व रायपुर दक्षिण चुनाव संयोजक शिवरतन शर्मा, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, प्रदेश संगठन चुनाव अधिकारी खूबचंद महामंत्री संजय श्रीवास्तव, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता, संदीप शर्मा, शहर जिला भाजपा अध्यक्ष जयंतीभाई पटेल, जिला महामंत्री सत्यम दुवा, भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय, छगन मूंदड़ा प्रदेश मंत्री किसोर महानंद, प्रदेश कार्यालय प्रभारी नरेशचंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, देवजीभाई पटेल, डमरूधर पुजारी, राजीव अग्रवाल, सुभाष तिवारी,अवधेश जैन, अशोक बजाज, अकबर अली,अमरजीत छाबड़ा, सुनील चौधरी, अमित मैशेरी, तुषार चोपड़ा, तोषण साहू, गोपी साहू आदि की मौजूदगी में एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय से एक विशाल नामांकन रैली बाजे-गाजे और आतिशबाजी के साथ निकली जो निर्वाचन कार्यालय पहुँची।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker