BJP CGBREKING NEWSEDUCATIONHOSPITALउप मुख्यमंत्री अरुण सावछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंबधाई शुभकामनाएंबिलासपुररोजगारलाइफस्टाइलविधायकवोटव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

उपमुख्यमंत्री  अरुण साव  बिलासपुर आवास में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह

होली के रंग में सराबोर रामदेव कुमावत और अजीत सिंह भोगल जमकर थिरके

 

The narad news 24,,,,बिलासपुर। प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम व लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के नेहरू चौक स्थित सरकारी आवास में धूमधाम से होली मिलन समारोह मनाया गया। इस अवसर पर सैकड़ों समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ डिप्टी सीएम साव ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाया और होली के रंगों में डूबे नजर आए। समारोह को यादगार बनाने के लिए डिप्टी सीएम ने मांदर पर हाथ आजमाया और जमकर पारंपरिक फाग गीत गाए।

होली के रंगों में डूबे भाजपा के जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत और बिलासपुर पश्चिम मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह भोगल, महामंत्री अमित चतुर्वेदी, उपनेता नगर निगम बिलासपुर के राजेश सिंह युवा नेता वैभव गुप्ता, पंकज श्रीवास्तव , किरण बिरंगी , संजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में मौजूद पार्टी कार्यकर्ता व वरिष्ठ पदाधिकारियों ने आपसी भाईचारे की मिसाल प्रस्तुत की। इस अवसर पर स्वल्पाहार की व्यवस्था भी रखी गई थी।

 

जब मांदर की थाप पर झूमे डिप्टी सीएम

 

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भावविभोर होकर पारंपरिक फाग गीत गाते हुए मांदर की थाप में झूमने लगे तब पूरा माहौल रंगों के इस त्यौहार में उपस्थित लोग झूमने लगे और साव के राग में राग मिलाते रहे पश्चिम मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह भोगल और जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत तो खुशी से आनंदित हो जबरदस्त थिरकने लगे यह दृश्य देखकर उपस्थित शताधिक लोगों के चेहरे खिल उठे और सभी लोग उत्साह और उमंग भरे माहौल में एक दूसरों से गले मिलते हुए सभी गिले शिकवे भुलाते हुए काफी देर तक नाचते झूमते रहे!

व्हाइट हाउस में देर रात तक खेली गई होली

 

भाजपा मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह भोगल ने नेहरू नगर 27 खोली चौक पर स्थित आवास व्हाइट हाउस में अपने सहपाठियों व सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही सभी संप्रदाय के लोगों के साथ नाचते गाते हुए आपस में अबीर-गुलाल लगाते हुए स्वरुचि भोज का आयोजन किया गया। होली की संध्या होली मिलन समारोह के आयोजन की परंपरा है जिसे आने वाले दिनों में भी बनाये रखने की बात कही।उल्लेखनीय बात है कि व्हाइट हाउस में अजीत सिंह भोगल द्वारा अपने शुभचिंतकों पार्टी के पदाधिकारियों का जन्म दिन मनाने के साथ ही विभिन्न त्यौहारों को यादगार बनाये रखने दीपावली होली मिलन समारोह आयोजित करने की परंपरा का निर्वहन करते आ रहे हैं।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker