पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने जनता के बीच रंगों का त्यौहार मनाया, बधाई शुभकामनाएं दी मोटरसाइकिल पर किया शहर भ्रमण
Former MLA Vikas Upadhyay celebrated the festival of colors among the public, extended congratulations and best wishes and toured the city on a motorcycle.

The narad news 24,,,,,,रायपुर। होली त्योहार को मनाने रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय अपने अलग अंदाज में दिखे। होली के सुबह से शाम तक दोपहिया वाहन से पूरे शहर में घूम कर आम जनता के साथ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ होली उत्सव मनाया। रंगों के पावन पर्व होली के शुभ अवसर पर रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने रायपुर के चारों विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में कांग्रेस के साथियों के साथ मोटरसाइकिल द्वारा घूम घूमकर जनता के बीच पहुंचकर लोगों से मिल होली मनाई और सभी ने आपस में एक दुसरे को रंग गुलाल लगाते हुए होली की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान विकास उपाध्याय ने लोगों से होली का पर्व प्रेम एवं उल्लास, आपसी भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण रूप से मनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि होली हिन्दू नव वर्ष का अंतिम दिन भी होता है। रंगों का उत्सव होली एक सांस्कृतिक और पारंपरिक त्योहार है। समाज से जोड़ने के लिए होली जैसे पर्व महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।

इस कार्यक्रम के दौरान जगह जगह लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय का स्वागत भी किया गया और उन्होंने ने भी रायपुर के चारो विधानसभा सभाओ में मोटरसाइकिल से घूम घूमकर लोगो को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

विकास उपाध्याय ने बताया होली पर्व खुशियों का आपसी भाइचारे का त्योहार है तो इस अवसर में आम जनता के साथ इस पर्व को मनाने में अलग ही आंनद आता है साथ विकास उपाध्याय ने कहा कि जिस रायपुर शहर ने उनको इतना प्यार-स्नेह, कृति प्रदान किया एक जननेता नेता के रूप में स्थापित किया परिवार के सदस्य के जैसे समझा आज जब उनके बीच त्योहार में जाने का अवसर मिलता है तो मैं उस अवसर को नही छोड़ता इसलिए मैं लगातार हर हिन्दू त्यौहारों को अपने शहर की जनता के साथ मिल जुल कर मनाना चाहता हूँ ।



