BJP CGIED नक्सलियोंRIAPURRIAPUR BREKING NEWSआरंग विधायकआरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेबकरणी सेना अध्यक्ष तोमर सिंगकवि काव्यकैबिनेट मंत्रीछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़देश विदेशनगर निगम नगर पालिकापत्रकारपार्षदराजनीतिरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त गुरु खुशवंत साहेब जी ने किया सघन जनसंपर्क, ट्रिपल इंजन सरकार बनाने की अपील

In support of BJP candidates, Guru Khushwant Saheb, who received the status of Cabinet Minister, did intensive public relations, appealed to form a triple engine government.

 

 

 

The Narad News 24,,,,,,आरंग/रायपुर-आरंग नगर निकाय चुनाव के प्रचार-प्रसार के अंतिम दिवस पर आरंग विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त, छत्तीसगढ़ शासन, गुरु खुशवंत साहेब जी ने नगर के विभिन्न वार्डों में नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी डॉ. संदीप जैन एवं पार्षद प्रत्याशियों के साथ सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने आम जनता से संवाद करते हुए आगामी नगर निकाय चुनाव में कमल का बटन दबाकर विकास का कमल खिलाने की अपील की।

गुरु खुशवंत साहेब जी ने कहा कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में बीते एक वर्ष के भीतर आरंग विधानसभा सहित पूरे क्षेत्र में 159 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति एवँ करोड़ो रुपये के विकास कार्य संपन्न हुए हैं, जिससे जनता को सीधा लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि आरंग नगर में सड़क, पानी, बिजली, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास किए गए हैं, जिससे नगर का चहुंमुखी विकास हो रहा है।

गुरु खुशवंत साहेब जी ने कहा कि यदि नगर पालिका में भी भाजपा का बोर्ड बनता है, तो केंद्र, राज्य और नगर पालिका में ट्रिपल इंजन सरकार बनाकर विकास को और गति दी जाएगी। उन्होंने जनता को विश्वास दिलाया कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता जनकल्याण है और आने वाले वर्षों में आरंग को एक विकसित नगर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

 

“हम सबका कर्तव्य है कि आरंग नगर को स्मार्ट और समृद्ध बनाए रखने के लिए भाजपा के हर प्रत्याशी को विजयी बनाएं। यह चुनाव सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे नगर के विकास और उज्जवल भविष्य का चुनाव है। जनता का समर्थन हमें और अधिक सेवा करने का अवसर देगा।” — गुरु खुशवंत साहेब जी

इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, पार्टी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। सभी ने भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button