RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

आज निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, रायपुर बनेगा भक्तिमय; राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री होंगे शामिल

The narad news 24,,,,,,,रायपुर,,,,,,। राजधानी रायपुर आज भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा की दिव्य रथयात्रा के उल्लास में सराबोर होगी। श्री जगन्नाथ सेवा समिति, गायत्री नगर (शंकर नगर) के तत्वावधान में गुरुवार, 16 जुलाई को आयोजित होने वाले ‘श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव-2026’ की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। आकर्षक ढंग से सुसज्जित भव्य रथ, रंग-बिरंगी विद्युत सज्जा, फूलों से सजे मंदिर परिसर तथा श्रद्धालुओं के स्वागत की व्यापक व्यवस्थाओं के साथ पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल है।

समिति के अध्यक्ष एवं रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा ने बताया कि भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भक्त और भगवान के स्नेह, समर्पण एवं आस्था का महापर्व है। इस ऐतिहासिक रथयात्रा में प्रदेश के महामहिम राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री सहित अनेक जनप्रतिनिधि, संत-महात्मा और हजारों श्रद्धालु सहभागी बनेंगे।

 

उन्होंने बताया कि प्रातः 7 बजे से भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा जी की विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन का आयोजन होगा। इसके पश्चात विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया जाएगा। राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में हवन की पूर्णाहुति, महाआरती एवं भगवान को विशेष भोग अर्पित किया जाएगा।

 

महोत्सव का सबसे आकर्षक और आध्यात्मिक क्षण दोपहर में होने वाली ‘छेरा पहरा’ की परंपरा होगी, जिसमें महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री प्रथम सेवक के रूप में भगवान के रथ के समक्ष स्वर्ण झाड़ू लगाकर सेवा का संदेश देंगे। इसके बाद भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा का रथारोहण होगा और वैदिक मंत्रोच्चार, शंखध्वनि तथा जयघोष के बीच महाआरती संपन्न होगी।

 

दोपहर 3 बजे भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा गायत्री नगर स्थित मंदिर परिसर से प्रारंभ होगी। श्रद्धालु पूरे मार्ग में पुष्पवर्षा, भजन-कीर्तन और ‘जय जगन्नाथ’ के उद्घोष के साथ भगवान का स्वागत करेंगे। रथयात्रा बी.टी.आई. मैदान एवं शंकर नगर मार्ग से होते हुए श्री जगन्नाथ चौक पहुंचेगी, जहां श्रद्धालुओं के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की विशेष व्यवस्था रहेगी। इसके उपरांत भगवान पुनः मंदिर परिसर लौटेंगे और सायंकाल मौसीघर (गुंडिचा मंदिर) के लिए प्रस्थान करेंगे। रात्रि में मौसीघर में विशेष आरती एवं दर्शन का आयोजन होगा।

 

रथयात्रा महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं के लिए 21 क्विंटल पारंपरिक मूंगगज प्रसाद का भव्य वितरण किया जाएगा। समिति द्वारा हजारों श्रद्धालुओं तक प्रसाद पहुंचाने की विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि भगवान श्री जगन्नाथ के महाप्रसाद का लाभ अधिक से अधिक भक्तजन प्राप्त कर सकें।

 

पुरंदर मिश्रा ने बताया कि रथयात्रा को लेकर सुरक्षा, यातायात, पेयजल, चिकित्सा, प्रसाद वितरण, श्रद्धालुओं के दर्शन तथा स्वयंसेवकों की व्यापक व्यवस्था की गई है, ताकि सभी भक्तजन सहज एवं सुरक्षित वातावरण में भगवान के दर्शन कर सकें।

 

उन्होंने रायपुर सहित प्रदेशभर के श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में इस भव्य रथयात्रा महोत्सव में सहभागी बनें, भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा के दिव्य दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें तथा धर्म, संस्कृति और सामाजिक समरसता के इस महापर्व को सफल बनाएं।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker